श्रीगंगानगर-बठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच से बुधवार को अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद तुरंत एक्सप्रेस ट्रेन को जुलाना रेलवे स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन के रुकते ही रेलवे कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। सावधानी के तौर पर यात्रियों से भरे कोच को खाली करा लिया गया। इसके बाद तकनीकी खामी को ठीक कर लिया गया। इसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। जांच में सामने आया है कि ट्रेन के ब्रेक सिस्टम में कोई खराबी आई थी।
ट्रेन के कोच नंबर 4 से अचानक धुआं निकलने लगा
श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन सुबह 11 बजे जींद जंक्शन पर पहुंची। यहां से वह रोहतक जंक्शन की तरफ रवाना हुई। बीच में ट्रेन को कोई स्टॉपेज नहीं है। कुछ दूरी पर चलते ही ट्रेन के कोच नंबर 4 से अचानक धुआं निकलने लगा। यात्रियों ने इसकी सूचना तुरंत ट्रेन में मौजूद स्टाफ को दी। इसके बाद ट्रेन को जुलाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों को तुरंत हटाया और प्रभावित कोच को खाली करवाया।
जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को कोच में बैठाया गया
रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद आग बुझाने वाले उपकरण का उपयोग कर धुएं पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ ही समय में स्थिति नियंत्रण में आ गई और आग फैलने की कोई घटना नहीं हुई। जांच में संभावना जताई जा रही है कि धुआं तकनीकी खराबी या ब्रेक सिस्टम में अत्यधिक गर्मी के कारण उठा होगा। जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को कोच में बैठाया गया। इसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। हालांकि, रेलवे विभाग ने घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना