करनाल पुलिस की सीआईए-टू (CIA-2) टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कमालपुर गांव से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1200 अल्प्राजोलम (Alprazolam) नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई जो करनाल के कमालपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के पास से अल्प्राजोलम 0.5 मिलीग्राम की 80 पत्तियां बरामद कीं, जिनमें कुल 1200 गोलियां थीं। इन गोलियों का कुल वजन 192 ग्राम पाया गया।
आरोपी के कब्जे से 1200 अल्प्राजोलम नशीली गोलियां बरामद
डीएसपी राजीव कुमार जानकारी देते हुए बताया कि करनाल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ करनाल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार शाम जिला पुलिस की सीआईए-2 टीम ने नशीली गोलियां बेचने के मामले में एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सीआईए-2 इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सहायक उप निरीक्षक रामनिवास की अध्यक्षता में विश्वसनीय सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने गांव कमालपुर, थाना बुटाना क्षेत्र से आरोपी नरेश कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1200 अल्प्राजोलम नशीली गोलियां बरामद की गईं, जिनका कुल वजन करीब 192 ग्राम पाया गया।
पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी
आरोपी को गांव के सरकारी स्कूल के पास से तब काबू किया गया जब वह पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। यह कार्रवाई सीआईए-टू प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार और जांच अधिकारी रामनिवास कुमार की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। आरोपी के खिलाफ थाना बुटाना में NDPS अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी इन प्रतिबंधित दवाओं के लिए कोई वैध लाइसेंस या डॉक्टर की पर्ची पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने ठोस साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की
डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने ठोस साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना बुटाना, करनाल में मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर नशे के इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
सांसद सैलजा ने सरकार के 'तुगलकी फरमान' पर उठाए सवाल, किसानों की समस्याओं को बताया अत्यंत चिंताजनक