तामशाबाद टोल प्लाजा पर कर्मियों को पिस्तौल दिखाकर धमकी देने के एक आरोपी को टोल कर्मियों ने काबू कर पुलिस को सौंपा। आरोपी की पहचान यूपी के सहारनपुर जिले के मणिहरन गांव निवासी समीर के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से अवैध 1 देसी पिस्तौल व 2 रौंद बरामद किए है। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मंगलवार को थाना सनौली में फोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि तामशाबाद टोल पर कुछ लड़के झगड़ा कर रहे है। थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर वेदपाल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी।
आरोपी भागते समय उसको जान से मारने की धमकी देकर गए
वहां साहिल पुत्र सुरेंद्र निवासी ताजपुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया वह तामशाबाद टोल पर शिफ्ट इंचार्ज के पद पर काम करता है। मंगलवार 3 फरवरी को एक यूपी नंबर की गाड़ी टोल बूथ पर पहुंची। गाड़ी के चालक को टोल देने के लिए कहा तो चालक ने बदतमीजी से बात की। गाड़ी में बैठे चार लड़को में से एक ने पिस्टल निकाली और उसके उपर तान दी। उसने गाड़ी के नीचे छूपकर हाथ से पिस्टल छीनी। आरोपियों ने उसको गाड़ी में डालने की कोशिश की। तभी टोल पर तैनात स्टाफ आ गया और उसको आरोपियों से बचाया। उन्होंने एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया और तीन आरोपी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए। आरोपी भागते समय उसको जान से मारने की धमकी देकर गए है। मौके पर काबू किए आरोपी और पिस्टल पुलिस को सौंप दिया।
टोल कर्मियों के साथ बहस
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर पुत्र शमशाद निवासी मणिहरन सहारनपुर यूपी के रूप में बताई। थाना सनौली में साहिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ शामली निवासी अमन के साथ उसकी दोस्ती है। 3 फरवरी को वह अमन और उसके दो अन्य साथी स्कार्पियों गाड़ी से दिल्ली जा रहे थे। गाड़ी को अमन चला रहा था। उन्होंने गाड़ी में बैठते ही मन बना लिया था कि टोल पर पैसे नहीं देने। वह हर समय अवैध देसी पिस्तौल साथ रखता है। तामशाबाद टोल पर उनकी पैसों को लेकर टोल कर्मियों के साथ बहस हो गई। वह गाली गलौच करते हुए गाड़ी से नीचे उतरा और जेब से देसी पिस्तौल निकालकर टोल कर्मी की तरफ तान दी। उसके तीनों साथी आरोपी गाड़ी सहित फरार हो गए और वह टोल पर पकड़ा गया।
3 दिन के पुलिस रिमांड पर
पुलिस ने बुधवार को आरोपी समीर को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार उसके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने और अवैध हथियार कहां से लेकर आया इसका पता आरोपियों को काबू करने का प्रयास करेगी।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना