पानीपत जिले के इसराना उपमंडल के गांव लोहारी में एक व्यक्ति ने चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। आस-पड़ोस में किसी को आवास सुनाई न दे, इसलिए उसने टीवी की आवाज तेज कर दी। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।
8 फरवरी को लोहारी आई थी पूजा
जानकारी के मुताबिक, लोहारी गांव के रहने वाले रणधीर सिंह की बेटी पूजा (32) की शादी पानीपत के किवाना गांव निवासी कपिल के साथ हुई थी। शादी के बाद पूजा और कपिल को 4 बच्चे हुए। इनमें 3 बेटे और एक बेटी है। परिवार ने बताया कि 8 फरवरी को पूजा अपने बच्चों को ससुराल में छोड़कर लोहारी गांव में अपने मायके में आ गई थी। 9 फरवरी को उसका पति कपिल उसे लेने लोहारी पहुंचा। शाम को कपिल ने शराब पी और अपनी पत्नी, सास और ससुर के साथ झगड़ा किया। रात में वह वहीं सो गया।
टीवी की आवाज तेज करके चुन्नी से उसका गला घोंट दिया
पूजा की मां ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे कपिल ने उनसे कहा कि वह अपने घर जा रहा है। पूजा घर पर ही थी। कुछ देर बाद पूजा की मां खेतों और पिता मजदूरी के लिए चले गए। उनके जाने के बाद कपिल बस अड्डे से वापस घर आ गया। मां ने आरोप लगाया कि घर में पूजा को अकेली देखकर कपिल उससे फिर झगड़ने लगा। कपिल ने टीवी की आवाज तेज करके चुन्नी से उसका गला घोंट दिया।
मां घर लौटी तो पूजा का शव पड़ा मिला
दोपहर करीब 12 बजे जब मां घर लौटी तो पूजा का शव पड़ा मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या की सूचना मिलने पर इसराना थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। डीएसपी आत्माराम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के बाद पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। घटना के बाद से कपिल फरार है। फिलहाल पुलिस ने मृतक पूजा के पिता रणधीर के बयान पर कपिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कपिल की धर
related
अमेरिका में करनाल के युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में पसरा मातम, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर
Latest stories
महाराजा सूरजमल की मूर्ति से 'जाट' शब्द हटाने पर बवाल, जाट समाज की नाराज़गी और प्रशासन का तर्क, पढ़ें पूरी ख़बर
हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी का नया दौर : HORC टनल का 61 फीसदी कार्य पूरा, कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक लॉन्च के लिए तैयार
मन की बात : एकजुटता की अपील, अफवाहों से सावधान रहने की चेतावनी, 'टीम इंडिया' के रूप में काम करने का आह्वान