एक ओर जहां देश में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक स्थानों को भारत सरकार द्वारा खोज- खोज कर निकाला जा रहा है और उनके धार्मिक महत्व को देखते हुए जनता को समर्पित किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर हरियाणा प्रदेश के पानीपत जिले के गांव जलमाना की पवित्र धरोहर श्री दशरथ महादेव धाम आज भी प्रमुख आस्था का केंद्र होते हुए भी जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा है। जब- जब चुनाव आते हैं, तो जनप्रतिनिधि इसके जीर्णोद्धार की बात करते हैं, लेकिन किसी ने आज तक एक ईंट भी नहीं लगाई। बता दें यह पवित्र तीर्थ स्थल यमुना नदी के पास लगते क्षेत्र में बना है।
दशरथ के नाम पर एकमात्र शिव मंदिर
मान्यता मान्यता है कि यह बहुत प्राचीन तीर्थ स्थल है और संपूर्ण भारतवर्ष में शायद भगवान रामचंद्र के पिता दशरथ के नाम पर एकमात्र शिव मंदिर है। कहते हैं कभी दशरथ आखेट पर निकले थे तथा यमुना जी के रास्ते यहां बनीं कुटिया में विश्राम किया था। उन्होंने ही यहीं पर भगवान शिव की स्थापना करके पूजा अर्चना की थी तब से लेकर आज तक यहां पर भक्तों द्वारा पूजा की जाती रही है। ग्रामीणों ने बताया की इस की बहुत मान्यता है। कालांतर में यहां पर ढाक का बहुत विशाल वन था। कुटिया में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा अपने शिष्यों हेतु पाठशाला भी यहां पर चलाई गई।
ग्रामीणों ने कमेटी गठित कर किया तीर्थ का जीर्णोद्धार शुरू
ग्रामीणों द्वारा कमेटी बना कर घर- घर से दान एकत्रित कर अब स्वयं इसके जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या नरेश दशरथ की विशाल प्रतिमा राजस्थान से बनवाकर भव्य द्वार का निर्माण किया गया है। मिट्टी डलवाकर भरत करके चार दिवारी करवाई गई है तथा अब भवन पर संगमरमर का पत्थर लगाया जा रहा है। गांव के युवाओं ने परिश्रम करके पार्कों का निर्माण किया है जहां बच्चे, बूढ़े, भक्त जन प्रात सायं योगाभ्यास करते हैं। अब यह स्थान सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके साथ बना प्राचीन सरोवर पानी के अभाव में सूखा पड़ा है। पास ही श्री कृष्णा गौशाला है जिसमें सैकड़ों गाय पाली जाती है। इसके साथ लगती ज़मीन पर सरकार द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण किया गया है।
पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की ग्रामीणों ने की मांग
ग्रामीण सूबे राम, निरंजन सिंह पहलवान, समाजसेवी अशोक रावल,अनिल कुमार, नरेश शास्त्री, महिपाल, जोनी, जयभगवान, सुभाष धीमान आदि ने बताया कि हरियाणा सरकार तीर्थों का जीर्णोद्धार कर रही है और हम सभी अपने प्राचीन तीर्थ स्थल श्री दशरथ महादेव धाम को भी पर्यटन केंद्र के रूप में इसे सरकार की मदद से विकसित करवाना चाहते हैं। पूर्व जिला पार्षद व भाजपा नेता चौधरी सुरेंद्र जलमाना ने बताया कि हमारे विधायक मनमोहन भड़ाना के सहयोग से सरकार से अपील करेंगे तथा इसे यमुना से दशरथ महादेव धाम तक एक गलियारे के रूप में चुलकाना धाम की तर्ज पर विकसित करेंगे। स्टेडियम के पास विगत दिनों पांच एकड़ में दशरथ जी के नाम पर वन भी लगाया गया है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना