हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दो दिलों को जोड़ने वाले करीब 81 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए यमुना पुल के बनने के बाद हरियाणा की ओर से उत्तर प्रदेश की ओर जाने के लिए राज्य परिवहन की बस चलाने की मांग आखिरकार जल्द ही पूरी हो जाएगी, इसको लेकर वीरवार को रोडवेज विभाग के कई अधिकारियों ने पानीपत से समालखा और समालखा से उत्तर प्रदेश के बड़ौत तक करीब 51 किलोमीटर के रास्ते की जांच की है।
काफी सालों से हरियाणा से उत्तर प्रदेश की ओर रोडवेज की बस चलवाए जाने की मांग थी
इस सर्वे में रोडवेज विभाग के ट्रैफिक इंचार्ज करण सिंह, ट्रैफिक अधिकारी दिलबाग सिंह और ड्यूटी क्लर्क विकास रावल के द्वारा पानीपत से बस को चलाया गया, वह पहले पानीपत से समालखा आए, और फिर समालखा से हरियाणा और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले यमुना पुल पर गए उसके बाद यमुना पुल से फिर बड़ौत तक गए, यानि कुल यह 51 किलोमीटर की दूरी पड़ गई। यहां इन्होंने बड़े बारीकी से एक-एक किलोमीटर का अच्छे से सर्वे किया और अब निश्चित रूप से लोगों की जो काफी सालों से हरियाणा से उत्तर प्रदेश की ओर रोडवेज की बस चलवाए जाने की मांग थी वह अब पूरी हो जाएगी। ट्रैफिक इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि उन्होंने रोडवेज विभाग के जनरल मैनेजर विक्रम कंबोज के आदेश पर यह कार्रवाई की है।
बस चलाने के लिए विभाग को मिल गया है टेंपरेरी परमिट
उन्होंने कहा कि हमने यहां पर सर्वे किया है, क्योंकि इस मार्ग के रास्ते जल्द ही हरियाणा रोडवेज की बस चलवाने की मांग पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग को बस चलाने के लिए टेंपरेरी परमिट मिल गया है और हम जल्द ही यहां बस चलाने का काम करेंगे। यह भी बताने योग्य है कि करीब 81 करोड़ रुपए की लागत से कई सालों तक इस स्कूल का निर्माण कार्य चलता रहा और यह है नवंबर 2023 में बनकर तैयार हो गया था। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले यमुना पुल का कार्य करीब ढाई साल पहले पूरा हो गया था और तभी से हरियाणा की तरफ से लोगों की मांग थी कि यहां पर हरियाणा रोडवेज की बस को चालू किया जाए, ताकि जिन लोगों को उत्तर प्रदेश की ओर अपने रिश्तेदारी में जाना है या अन्य कार्य के लिए जाना है तो उनको किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।
उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
क्योंकि रोडवेज विभाग की ओर से बस न चले होने के कारण फिलहाल उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि रोडवेज विभाग की ओर से कोई भी ऐसी बस नहीं चलाई गई है जो हरियाणा से उत्तर प्रदेश की सीमा में जा रही हो, हालांकि इस मामले में कई गांव के लोगों ने विधायक मनमोहन भड़ाना को भी बस चलाने की मांग की थी तो मौका पर ही विधायक मनमोहन भड़ाना ने रोडवेज विभाग के अधिकारियों से इस बारे में निर्देश दिए थे और कहा था कि वह अपने सरकारी कागजी कार्रवाई को पूरा करके यहां पर बस चालवने का काम करें।
related
पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों का हंगामा : DC-SP ने ली अधिकारियों और विभिन्न कंपनियों के प्रमुख ठेकेदारों की बैठक, दी सख्त हिदायतें
पानीपत रिफाइनरी श्रमिकों ने दूसरे दिन भी काम बंद कर हड़ताल जारी रखी
पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों ने मांगों को लेकर काटा बवाल, गाड़ियों के साथ तोड़-फोड़, सीआईएसएफ जवानों पर किया पथराव
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम