loader
The Haryana Story | 71 फुट ऊंचे  शिखर पर लहरा श्याम ध्वज, वृंदावन ट्रस्ट द्वारा निकाली गई यात्रा में पहुंचे 20 हज़ार से ज्यादा भक्त

71 फुट ऊंचे शिखर पर लहरा श्याम ध्वज, वृंदावन ट्रस्ट द्वारा निकाली गई यात्रा में पहुंचे 20 हज़ार से ज्यादा भक्त

हर बार की तरह इस यात्रा में कई हजार की संख्या में भक्त पहुंचे डीजे पर नाचते गाते श्याम बाबा के दरबार में पहुंचे, सबसे पहले 11 कन्याओं द्वारा शंखनाद किया गया व यात्रा का शुभारंभ किया गया

पानीपत में गूंजा श्याम बाबा का नारा, श्याम बाबा हमारा......ये नजारा देखने लायक था वृंदावन ट्रस्ट की यात्रा में...,जो पिछले 14 वर्षों से पानीपत से चुलकाना धाम तक निकाली जा रही है। हर बार की तरह इस यात्रा में कई हजार की संख्या में भक्त पहुंचे डीजे पर नाचते गाते श्याम बाबा के दरबार में पहुंचे। सबसे पहले 11 कन्याओं द्वारा शंखनाद किया गया व यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्याम बाबा का राजस्थान से मंगवाया हुआ ध्वज सर्वप्रथम फहराया गया नवरत्नों की वर्षा ध्वज पर की गई।

यात्रा के मैनेजमेंट को सराहा

मुख्य अतिथि महावीर बंसल, विजय जैन, राजेश गर्ग, नितिन जैन, गौरव गोयल, गोपाल तायल, मेयर कोमल सैनी, राहुल विज उपस्थित रहे। यात्रा की शुरुआत आकाश में गुब्बारे छोड़कर की गई। यात्रा का मंदिर में पहुंचने पर श्री श्याम मंदिर सेवा समिति से प्रधान रोशन लाल एवं मनोज सिंगला ने स्वागत किया और इस यात्रा के मैनेजमेंट को सराहा। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि ट्रस्ट आज एक ऐसा विश्वविद्यालय है जहां श्याम प्रेम का संस्कार दिया जाता है व श्याम प्रेमी अंकुरित किए जाते हैं।

श्री श्याम बाबा की पताका को जन-जन तक पहुंचाएंगे

वृंदावन ट्रस्ट पानीपत के अध्यक्ष राकेश बंसल, महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि हजारों की तादाद में श्याम प्रेमियों ने वृंदावन ट्रस्ट में जो आस्था व्यक्त की है उसने हमें और दायित्व दे दिया हम आने वाले समय में श्री श्याम बाबा की पताका को जन-जन तक पहुंचाएंगे। पिछले 14 वर्षों से इस यात्रा को सफल चल रहा है या श्याम भक्तों की ही मेहरबानी है, जो इस यात्रा में हर साल कई हजारों संख्या में वक्त बढ़ते जा रहे हैं।

आज बच्चा-बच्चा श्याम बाबा को समर्पित

वृंदावन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग व वरुण सिंगला ने कहा की वर्तमान युग श्याम बाबा का योग है आज बच्चा-बच्चा श्याम बाबा को समर्पित है। यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आशीष गर्ग दिनेश गर्ग संजय गोयल विकास गोयल मुकेश गोयल राहुल गुप्ता जोगिंदर कुंडू बलदेव गांधी सुनील रावल गोरस बंसल यीशु गोयल पुनीत गर्ग सुनीता भारद्वाज राहुल जैन रितेश जैन, संजय अग्रवाल, शकुंतला गर्ग, मुकेश बंसल, अंकित कटारिया,अंकुश बंसल, निशांत बंसल इत्यादि मौजूद रहे। 

ये रहा खास

  • यात्रा में 20 फुट का ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा जो श्याम बाबा मंदिर में 71 फीट ऊँचे गुंबद पर लगाया गया है।
  • श्याम भक्तों के लिए जगह जगह लक्की कूपन भी ड्रा द्वारा निकाले गए।
  • श्याम भक्तों के लिए जीटी रोड पर जगह-जगह फूलों की बरसात कराई गई, वहीं हेलीकॉप्टर से भी हर जगह पर फूलों से वर्ष की गई।
  • श्याम भक्तों के लिए जीटी रोड पर 10 से ज्यादा पड़ाव रखे गए जहां अलग-अलग राज्यों की स्वादिष्ट आइटम थी।
  • यात्रा में 5 से ज्यादा डीजे और कहीं संख्या में ढोल की पार्टी रही इन पर नाचते गाते श्याम भक्त यात्रा में भाग लेते हुए मंदिर तक पहुंचे।
  • वहीं हजारों श्याम प्रेमी जीटी रोड पर नाच कर कूद कर गाकर मस्ती में चलते रहे एक मौका ऐसा आया जब आकाश में फूलों की वर्षा हुई और आतिशबाजी भी एक साथ हुई यह नजारा हजारों लोगों ने अपने कैमरे  में कैद किया।
  • हरियाणा के श्याम प्रेमियों ने उत्तर प्रदेश राजस्थान दिल्ली से यात्रा में शामिल हुए श्याम प्रेमियों का स्वागत किया, उन्होंने अपने अनुभव सांझे करते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से हम वृंदावन ट्रस्ट के सहयात्री हैं आस्था का यह सैलाब निरंतर बढ़ता जा रहा है।
Join The Conversation Opens in a new tab
×