पानीपत रिफाइनरी की निर्माणाधीन परियोजना पी 25 में बुधवार को इंडियन ऑयल द्वारा श्रमिकों की सभी मांगे मानने के बाद श्रमिक वीरवार से काम पर लौटने के लिए तैयार हो गए थे। जिसके चलते चौथे दिन वीरवार को हजारों श्रमिक सुबह काम करने के लिए परियोजना के अंदर गए। परंतु सुबह लगभग 11 बजे परियोजना के अंदर श्रमिकों का आपस में झगड़े की अफवाह फैलने से सभी श्रमिक काम छोड़कर बाहर आ गए। जब परियोजना से बाहर निकलने वाले श्रमिकों से अंदर झगड़े के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अंदर कोई झगड़ा नहीं हुआ है, अंदर बताया गया कि बाहर परियोजना के गेट नंबर 3 पर श्रमिकों के साथ मारपीट हो गई है। इसी डर से हम अंदर से दौड़ कर आए हैं।
मारपीट की झूठी अफवाह
बता दें कि बुधवार को पी 25 परियोजना में 3 दिनों से चल रही हड़ताल खत्म कर वीरवार को हजारों श्रमिक प्रशासनिक अधिकारियों, आस-पास के क्षेत्र के मौजीज व्यक्तियों, कंपनी अधिकारियों और ठेकेदारों के आह्वान पर काम करने परियोजना के अंदर गए। परंतु लगभग 3 घंटे काम करने के बाद मारपीट की एक झूठी अफवाह से श्रमिक डर गए और काम छोड़कर बाहर आ गए। जब बाहर आने वाले श्रमिकों से पूछा गया कि क्या अंदर कोई झगड़ा हुआ है क्या तो उन्होंने बताया कि अंदर तो कोई झगड़ा नहीं हुआ परंतु बाहर श्रमिकों के साथ मारपीट हो रही है ऐसी बातें कही गई है।
समस्याओं के समाधान के लिए लगभग 4 घंटे बैठक चली
दोपहर लगभग 12 बजे श्रमिकों की एक टोली मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए परियोजना के गेट नंबर 4 से गेट नंबर 3 की ओर आई। जिन्हें देखकर पुलिस बल सतर्क हो गया और श्रमिकों को एनआरपीएल गेट से पहले ही रोक दिया गया। जिनमें से 5 श्रमिकों का प्रतिनिधिमंडल कामरेड सुनील दत्त के साथ जिला प्रशासनिक अधिकारियों, लेबर कमिश्नर, रिफाइनरी अधिकारियों और पुलिस प्रशासन और ठेकेदार कंपनियों के साथ बातचीत करने के लिए रिफाइनरी गेट पर पहुंचा। रिफाइनरी गेट पर श्रमिकों की मांगें मानने और समस्याओं के समाधान के लिए लगभग 4 घंटे बैठक चली।
न्यूनतम वेतन कम है बोलकर समझौता करने से इनकार
बैठक में बिंदु वार सभी समस्याओं पर बातचीत होने के बाद श्रमिक 12 घंटे की जगह 8 घंटे काम करेंगे, अगर उनसे अधिक समय काम करवाया जाएगा तो डबल ओवरटाइम दिया जाएगा, उन्हे सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन दिया जाएगा, वेतन हर महीने 7 तारीख तक दिया जाएगा, अगर किसी श्रमिक का किसी ठेकेदार या कंपनी के पास बकाया है उसे 2 दिनों के अंदर दिया जाएगा, पीने के पानी, शौचालय, गेटपास से संबंधित समस्या, प्राथमिक उपचार आदि सहित लगभग 18 बिंदुओं पर चर्चा के बाद सहमति बनी। परंतु जब इस समझौते को श्रमिकों को सुनाया गया तो उन्होंने न्यूनतम वेतन कम है बोलकर समझौता करने से इनकार कर दिया।
श्रमिक अपनी मांगों को मनवाने के लिए पिछले 3 दिनों से कर रहे हड़ताल
बता दें कि पानीपत रिफाइनरी की निर्माणाधीन पी 25 परियोजना में श्रमिक अपनी मांगों को मनवाने के लिए पिछले 3 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं। बैठक में नगर निगम संयुक्त आयुक्त विवेक चौधरी, मनदीप कुमार एसडीएम पानीपत, नवदीप सिंह एसडीएम इसराना, डीएसपी नरेंद्र सिंह, अस्सिटेंट लेबर कमिश्नर सुनील कुमार गौतम, मनु भारद्वाज श्रम प्रवर्तन अधिकारी, डिप्टी लेबर कमिश्नर हवा सिंह, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन ओम प्रकाश महाप्रबंधक संजय कुमार के अलावा काफी संख्या में रिफाइनरी अधिकारी एवं ठेकेदार कंपनियों के अधिकारी उपस्थित रहे।
related
पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों का हंगामा : DC-SP ने ली अधिकारियों और विभिन्न कंपनियों के प्रमुख ठेकेदारों की बैठक, दी सख्त हिदायतें
पानीपत रिफाइनरी श्रमिकों ने दूसरे दिन भी काम बंद कर हड़ताल जारी रखी
पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों ने मांगों को लेकर काटा बवाल, गाड़ियों के साथ तोड़-फोड़, सीआईएसएफ जवानों पर किया पथराव
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम