हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए अपराध के मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम को शामिल किया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच एक महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस टीमों का गठन किया गया है जो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
वारदात बीते 20 फरवरी 2026 की
जानकारी मुताबिक पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, वारदात बीते 20 फरवरी 2026 की है। पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी
आरोप है कि नामजद आरोपी पीड़िता को बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गए। वहां आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने लड़की के हाथ-पैर पकड़ कर उसके साथ दरिंदगी की गई।इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने मामले में चार मुख्य आरोपियों को नामजद किया है, ये सभी आरोपी एक ही क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर है।
अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
सनौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी महिला सहायक उप-निरीक्षक गीता रानी को सौंपी गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
related
पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों का हंगामा : DC-SP ने ली अधिकारियों और विभिन्न कंपनियों के प्रमुख ठेकेदारों की बैठक, दी सख्त हिदायतें
पानीपत रिफाइनरी श्रमिकों ने दूसरे दिन भी काम बंद कर हड़ताल जारी रखी
पानीपत रिफाइनरी में श्रमिकों ने मांगों को लेकर काटा बवाल, गाड़ियों के साथ तोड़-फोड़, सीआईएसएफ जवानों पर किया पथराव
Latest stories
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जन्मदिन पर हवन का आयोजन, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
ट्रेड डील के खिलाफ SKM ने किया संयुक्त संघर्ष का ऐलान, टिकैत बोले - ट्रैक्टर भी तैयार और किसान भी तैयार
युवती ने कारोबारी को इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर जाल में फंसाया, हरिद्वार जाते होटल में दिया बड़े 'कांड' को अंजाम