प्राचीन सिद्ध श्री श्याम बाबा मंदिर चुलकाना धाम में द्वादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने चुलकाना धाम पहुंचकर बाबा श्याम के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
समाज में भाईचारे की भावना बनाए रखने के लिए प्रार्थना की
मंदिर परिसर में पहुंचने पर पुजारियों और श्रद्धालुओं ने सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का स्वागत किया। डॉ. शर्मा ने बाबा श्याम के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति, किसानों की समृद्धि और समाज में भाईचारे की भावना बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि चुलकाना धाम प्रदेश की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां आकर श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थलों पर आकर व्यक्ति को नई ऊर्जा और समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है। बाबा श्याम की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े और हर वर्ग का कल्याण हो, यही उनकी कामना है।
“जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। मंदिर परिसर “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। चुलकाना धाम को खाटूश्याम जी का प्राचीन सिद्ध स्थान माना जाता है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पहुंचते हैं। द्वादशी के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना