होली के त्यौहार पर पानीपत जिले में लोगों ने गुलाल की जगह खून की होली खेली। कई जगहों पर अपनों का खून बहाया गया तो किसी को भाई, पति खोने का गम जिंदगी भर का दे गई। वहीं पर एक बच्चे की ट्रैक्टर के नीचे आने से मौत हो गई। वीरवार को घायलों का इलाज किया जा रहा था तो वहीं पर मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया।
पहला हादसा : शहर के कुटानी रोड स्थित वर्मा चौक पर होली की रात को कुछ युवकों ने एक 22 वर्षीय युवक पर लाठी डंडों, गंडासियों और बर्फ तोड़ने वाले सुएं से हमला कर दिया। ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि युवक ने आरोपियों के दुश्मन के साथ होली वाले दिन बैठा था और उसके साथ होली मनाई थी। वह एक फैक्टरी में काम करता था। मृतक की पहचान ललित निवासी कुटानी रोड के रूप में हुई। दिन भर घर पर रहने के बाद वह खाना खाने के बाद घर से घूमने के लिए निकला था। जैसे ही वह वर्मा चौके के पास पहुंचा तो पहले से ही मौजूद करीब दो दर्जन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों के द्वारा पता चलने पर वह ललित को तुंरत नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, इलाज किया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलोनी का रहने वाला अजय अपने साथ 20 से 25 युवकों को लेकर आया और उसके बेटे पर हमला कर दिया। बताया गया है कि आरोपी अजय की उसी कॉलोनी के रहने वाले राजेंद्र नामक व्यक्ति से पुरानी रंजिश चल रही थीं। बुधवार को ललित ने राजेंद्र के साथ मिलकर होली का त्यौहार मनाया था। अजय को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने ललित को सबक सिखाने के लिए पूरी गैंग के साथ मिलकर उससे मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिससे पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दूसरा हादसा : बाइक की आपसी टक्कर के विवाद में युवक की पीट पीटकर हत्या वहीं पर थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत शहर में होली खेल रहे युवकों के बीच आपसी झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष के युवकों ने एक युवक प ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। परिजन जब उससे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। उधर पुलिस को सारी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मिली हैं जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कच्ची फाटक के पास कुछ लोग त्यौहार मना रहे थे कि इसी दौरान दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच वाद विवाद बढ़ गया लेकिन स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझाया और फिर वहां से चले गए। कुछ देर के बाद एक गुट के युवक फिर से मौके पर लौटे और वहां पर मौजूद रोहित निवासी शक्ति नगर मूल रूप से यूपी को दूसरे गुट का सदस्य समझ लिया और उस पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। रोहित वहीं खून से लथपथ हो गया। स्थानीय लोगों ने उससे गंभीर रूप से घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचित करने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। वीरवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
तीसरा हादसा : पांच साल का बच्चा दुकान पर सामान लेने जा रहा था रोड क्रॉस करने लगा तो आया चपेट में, मौत शहर के सेक्टर-25 पार्ट-1 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार की शाम को एक पांच वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया है कि बच्चा दुकान से कुछ सामान लाने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था कि सामने से तेज गति से चलता हुआ एक ट्रैक्टर ट्रॉली आया और बच्चे को सीधी टक्कर मार दी, जिससे बच्चे के उपर से ट्रॉली का पहिया गुजर गया। मूल रूप से सीतापुर जिला उत्तर प्रदेश के रहने वाले राजू ने बताया कि वह सेक्टर-25 स्थित प्लाट नंबर-45 में रहते हैँ और साफ सफाई का काम करते हैं।
पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम के समय वह अपनी फैक्टरी के गेट पर खड़े थे। उनका पांच वर्षीय बेटा अजीत ङ्क्षसह गेट के सामने ही खेल रहा था। इसी दौरान गंदा नाला की तरफ से एक ट्रैक्टर तेज गति से आया और बच्चे को सीधी टक्कर मार दी, जिससे वह सडक़ पर गिर गया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, ट्रैक्टर के पीछे बंधी ट्रॉली बच्चे के ऊपर से गुजर गई। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया जिसकी पहचान मनोज निवासी आसन कलां के रूप में हुई। हादसे की सूचना थाना चांदनी बाग में दी गई जिससे पुलिस ने टै्रक्टर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
मेहंदी आर्टिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
शहर के साई कॉलोनी उझा गेट निवसी एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिज्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला। युवक की पहचान अरूण निवासी सांई कॉलोनी के रूप में हुई हैं जो कि ऑनलाइन ऑर्डर पर मेंहदी लगाने का काम करता था। बुधवार की रात को काम के सिलसिले में घर से निकला था, लेकिन सुबह उझा गेट के पास अचेत अवस्था में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया। जानकारी देते हुए मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि अरुण मेहंदी लगाने का काम करता था। वह ऑर्डर मिलने पर रात के समय भी काम के लिए बाहर जाता था। चार मार्च की शाम के समय वह अपने एक दोस्त की बाइक लेकर यह कहकर निकला था कि वह कुछ ही देर में वापस आ जाएगा।
जब अरुण रात रात भर घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वीरवार सुबह कॉलोनी वासियों ने अरुण को उझा गेट के पास बेसुध हालत में जमीन पर पड़ा देखा। उसके पास ही दोस्त की बाइक भी पड़ी हुई थी जिससे वह लेकर निकला था। आनन फानन में अरुण को एक निजी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। बताया गया है कि अरुण शादी शुदा था और उसकी एक छोटी बेटी है। परिजनों पर गमों का पहाड़ टूटा हैं।