जींद जिले के सफीदों स्थित भाट कॉलोनी में शनिवार, 7 मार्च 2026 को एक रंग-गुलाल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस दुखद घटना में 4 महिला मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 17 से 20 अन्य कर्मचारी झुलस गए हैं। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग फैक्ट्री के प्रवेश द्वार के पास से शुरू हुई और तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। मृतकों में शामिल चार महिलाओं में से तीन की उम्र लगभग 50 वर्ष और चौथी की 36 वर्ष थी। कुछ सूत्रों के अनुसार मृतकों की संख्या 5 भी बताई गई है।
मुख्य दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण मजदूर अंदर फंस गए
आग लगने के समय फैक्ट्री का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण मजदूर अंदर फंस गए थे। स्थानीय निवासियों और दमकल विभाग ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों को सफीदों के नागरिक अस्पताल से जींद और रोहतक पीजीआई (PGI) रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही डीसी और एसपी सहित पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल घटना की विस्तृत जांच जारी है। आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से फैक्ट्री चलने और सुरक्षा मानकों की कमी के कारण स्थानीय निवासियों में भारी रोष देखा जा रहा है।
चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि लगभग 20 से अधिक वर्कर झुलस गए
जानकारी मुताबिक सफीदों स्थित भाट कालोनी में रंग फैक्टरी में आग लगने से चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि लगभग 20 से अधिक वर्कर झुलस गए। घटना की सूचना मिलने पर डीसी, एसपी, पुलिस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। घटना के बाद कालोनीवासियों में रोष देखा गया। सफीदों स्थित भाट कॉलोनी में रंग फैक्टरी में शनिवार को भी आम दिनों की तरह मजदूर काम कर रहे थे। यहां अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में फैल गई। चारों ओर धुआं और आग की लपटें उठने के कारण मजदूरों के बीच चीख पुकार मच गई। आग की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाने में जुट गए।
रास्ता बंद होने के चलते मजदूरों को बाहर निकालने में हुई परेशानी
इस दौरान घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। रास्ता बंद होने के चलते मजदूरों को बाहर निकालने में परेशानी हुई। किसी तरह मजदूरों को बाहर निकालने में लोग कामयाब हुए और उपचार के लिए सफीदों तथा जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्यों का जायजा लिया। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि लगभग 20 मजदूरों के झुलसने की सूचना है। फैक्टरी में आग के बीच से निकाले गए मजदूरों को जींद तथा सफीदों के अस्पताल में लाया गया है। कुछ ही देर में यहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कई लोगों की हालत गंभीर है और उनको पानीपत अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल घटना को लेकर छानबीन चल रही है। मामले की जांच की जा रही है।