Educrest International School, सेक्टर-9B, गुरुग्राम के प्रबन्धन व स्टॉफ द्वारा सीबीएसई (CBSE) की फर्जी मान्यता दिखाकर धोखाधड़ी करने व छात्राओं का भविष्य दांव पर लगाने के सम्बन्ध में स्कूल प्रबन्धन व स्टॉफ के विरुद्ध पुलिस थाना सेक्टर-9A, गुरुग्राम में धोखाधड़ी, कूटरचना एवं आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 318(4), 316(2) व 3(5) के तहत अभियोग अंकित करके आरोपी स्कूल चेयरमैन को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि18.फरवरी 2026 को पुलिस थाना सेक्टर-9ए, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया है कि इसकी बेटी Educrest International School, सेक्टर-9B, गुरुग्राम में कक्षा 10वीं की छात्रा है, जिसके साथ स्कूल प्रबंधन द्वारा गंभीर धोखाधड़ी की गई है।
शिकायत के अनुसार स्कूल प्रबंधन पर लगाए गए थे ये आरोप
स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रवेश के समय यह दावा किया गया कि विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है तथा वैध मान्यता प्रमाण-पत्र एवं संबद्धता नंबर प्रदर्शित किया गया। * छात्रा से ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फंड, परीक्षा शुल्क, कंप्यूटर शुल्क आदि विभिन्न मदों में नियमित रूप से शुल्क लिया गया। बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10) के समय छात्रा को एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। बाद में जांच करने पर शिकायतकर्ता को ज्ञात हुआ कि विद्यालय सीबीएसई से न तो संबद्ध है और न ही मान्यता प्राप्त है तथा जो रजिस्ट्रेशन नंबर बताया गया वह भी गलत है। स्कूल के इस कृत्य से छात्रा का एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हुआ तथा उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।
उक्त मामले में इनको किया गया नामजद आरोपी
- विनय कटारिया (चेयरमैन)
- 2. रिद्धिमा कटारिया (प्रिंसिपल)
- 3. सिमर बत्रा (वाइस प्रिंसिपल)
- 4. सोनिया (कोऑर्डिनेटर)
- 5. अन्य संबंधित स्टाफ सदस्य, Educrest International School.
सीबीएसई से 08वीं कक्षा तक की मान्यता प्राप्त
प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना सैक्टर 09, गुरुग्राम में अभियोग अंकित किया गया था। अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम द्वारा उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए 6 मार्च 2026 को बिलासपुर चौक, गुरुग्राम से 01 आरोपी (स्कूल चेयरमैन) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान विनीत कटारिया(उम्र-38 वर्ष, शिक्षा एमबीए) निवासी सैक्टर 09, गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी उपरोक्त स्कूल EDUCREST INTERNATIONAL SCHOOL सैक्टर 09B, गुरुग्राम का चेयरमैन है और उपरोक्त स्कूल यह पिछले 08 वर्ष से चला रहा है। आरोपी ने बताया कि उपरोक्त स्कूल को सीबीएसई से 08वीं कक्षा तक की मान्यता प्राप्त है और आरोपी ने रुपये कमाने के लालच में 10वीं कक्षा की फर्जी मान्यता दिखाकर 25 बच्चों को 09th कक्षा व 10th कक्षा में दाखिला दिलाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी विनीत को 7 मार्च 2026 को माननीय अदालत में पेश किया गया। केस को लेकर जांच जारी है। गुरुग्राम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश से पूर्व उसकी मान्यता एवं संबद्धता की आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की शंका या शिकायत हो तो तत्काल संबंधित थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें। गुरुग्राम पुलिस बच्चों के भविष्य से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता से लेती है और आरोपियों को कानून के अनुसार दंडित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
related
गांव पट्टीकल्याणा 70 माइलस्टोन ढाबे पर दूसरे दिन भी जारी रही आयकर विभाग की रेड
शिक्षा मंत्री ने कहा- युवा बनें देश निर्माण की ताकत, मंत्री ने UPSC क्लियर करने वालों के घर पहुंचकर दी बधाई
खुखराना को आदर्श गांव बनाने की दिशा में पहल : गांव की पुनर्स्थापना की ओर बड़ा कदम, 445 ग्रामीणों को मिले अलॉटमेंट लेटर
Latest stories
हरियाणा की बेटी दिव्या ने दिल्ली के 'भारत मंडपम' में गाड़े सफलता के झंडे: यूथ पार्लियामेंट में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व
सदन में 'भालू' पर छिड़ी बहस : सीएम ने कांग्रेस विधायक को कहा ‘भालू, तो भड़के हुड्डा, गरमाया माहौल!
अवैध रूप से रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्चे को कुचला, मौके पर ही मौत