हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने रविवार को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और जिला पानीपत का नाम रोशन करने वाले चार प्रतिभाशाली युवाओं के घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवारजनों को बधाई दी। मंत्री ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। कैबिनेट मंत्री ने विराट नगर निवासी श्रेया गुप्ता (रैंक 114), अंसल निवासी कीर्ति (रैंक 304), तहसील कैंप निवासी ज्योति (रैंक 683) तथा गांव बड़ौली निवासी मोहित मिटान (रैंक 717) को सम्मानित करते हुए कहा कि इन युवाओं ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
मंत्री ढांडा ने कहा, “पानीपत के इन होनहार युवाओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। इनकी सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय है। मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के युवा, विशेषकर बेटियां, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और देश की सर्वोच्च सेवाओं में स्थान बनाकर समाज के लिए नई प्रेरणा बन रही हैं।”
मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक युवा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें। कैबिनेट मंत्री ने अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग, मार्गदर्शन और विश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंत्री ने विद्यार्थियों को आगे भी मेहनत और सीखने की निरंतरता बनाए रखने की सलाह दी। इस अवसर पर स्थानीय गणमान्य नागरिक, परिजन और क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना