loader
The Haryana Story | अमेरिका से लौटे एनआरआई दंपति की सड़क हादसे में मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

अमेरिका से लौटे एनआरआई दंपति की सड़क हादसे में मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

हादसा रोहतक पानीपत हाइवे के पुल से पहले हुआ था जहां पर एक खड़े ट्रक में दम्पति की टैक्सी की टक्कर हो गई

मंगलवार को सुबह के समय अमरीका से आए एक दम्पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रोहतक पानीपत हाइवे के पुल से पहले हुआ था जहां पर एक खड़े ट्रक में दम्पति की टैक्सी की टक्कर हो गई थी। बताया गया है कि सुबह के समय कोहरा ज्यादा होने के कारण ड्राइवर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार से चल रही टैक्सी पीछे से जा घुसी जिसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त रंजीत सिंह संधू और उनकी पत्नी सतिंदर कौर के रूप में हुई है।

दिल्ली एयरपोर्ट से अमृतसर जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली थी

वे अमरीका से दिल्ली एयरपोर्ट आए थे और वहां से अमृतसर जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली थी। मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया था। वहीं पर परिजनों को भी इस बारे में सूचित किया गया था। बताया गया है कि दम्पति का अमरीका में ट्रांसपोर्ट का बिजनैस है। इकलौते बेटे की 6 साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। हादसे के बाद अमरीका में उनकी केवल एक बेटी रह गई है। हादसे में टैक्सी ड्राइवर बाल बाल बच गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

अमेरिका में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते थे दंपति

जानकारी मुताबिक यह हादसा पानीपत में मंगलवार, 10 मार्च की सुबह करीब 5:40 बजे रोहतक बाईपास पर जियो पेट्रोल पंप के पास हुआ। अमेरिका से लौटे इस एनआरआई दंपति की टैक्सी घने कोहरे के कारण बीच सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक से जा टकराई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 63 वर्षीय रंजीत सिंह संधू और उनकी 61 वर्षीय पत्नी सतिंदर कौर मूल रूप से तरनतारन के मरगिंदपुरा गांव के रहने वाले थे और अमेरिका में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते थे।

भारी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी

दंपति ने पहले अमृतसर के लिए सीधी फ्लाइट बुक की थी, लेकिन पश्चिम एशिया संकट (इजरायल युद्ध) के कारण फ्लाइट रद्द होने पर उन्हें दिल्ली आना पड़ा। वे दिल्ली एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर अमृतसर जा रहे थे। भारी कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी, जिसकी वजह से टैक्सी चालक को हाईवे की मिडिल लेन में खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया, वर्तमान स्थिति: टैक्सी ड्राइवर इस हादसे में बच गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×