loader
The Haryana Story | रेनू भाटिया ने किया पानीपत जेल का औचक निरीक्षण, कैदियों की स्थिति और सुविधाओं का लिया जायजा

रेनू भाटिया ने किया पानीपत जेल का औचक निरीक्षण, कैदियों की स्थिति और सुविधाओं का लिया जायजा

महिला बंदियों को कौशल विकास से जोड़ना चाहिये, रिहाई के बाद समाज में जी सके सम्मानजनक जीवन: रेनू भाटिया

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज पानीपत जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य महिला कैदियों की स्थिति का जायजा लेना और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा करना था। उन्होंने जेल में महिला बंदियों की मानसिक स्थिति को संतुलित रखने के लिए चेयरपर्सन ने प्रशासन को गीता, रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक धारावाहिक दिखाने और सुनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जेल में बंद 48 महिला बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनकी आपबीती सुनी। इनमें से 11 महिलाएं अपने पति की हत्या के आरोप में बंद हैं।

खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया

रेनू भाटिया ने महिला वार्ड में रहन-सहन, खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों की स्थिती एवं उनको जेल में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान जेल अधीक्षक संजीव कुमार तथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने महिला वार्ड में जाकर महिला बंदियों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना गया। इस दौरान उन्होने महिला बंदियों के कानूनी अधिकारों, उनके स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। 

जेल की किचन का भी निरीक्षण किया और खाने को चैक किया

रेनू भाटिया ने जेल की किचन का भी निरीक्षण किया और खाने को चैक किया गया। उन्होने महिला बंदियों को दिये जाने वाले खाने की सराहना की। इस मौके पर चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि जेल का उद्देश्य केवल सजा देना बल्कि बंदियों के जीवन में सुधार लाना भी है। उन्होने जेल प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महिला बंदियों को कौशल विकास से जोडना चाहिये ताकि रिहाई के बाद वे समाज में सम्मानजनक जीवन जी सके। रेनू भाटिया ने महिला बंदियों को तनाव रहित रहने के लिये रामायण, श्री कृष्णा व महाभारत देखने के लिये कहा गया।

रैपर बादशाह को भी समन कर स्पष्टीकरण के लिए बुलाया

उल्लेखनीय है कि हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया 13 मार्च यानी शुक्रवार को सांय 4 बजे जिला सचिवालय के सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी। उन्होंने जिला सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और पानीपत तथा करनाल जिलों से संबंधित महिला शिकायतों की जनसुनवाई भी की। इसी दौरान उन्होंने रैपर बादशाह को भी समन कर स्पष्टीकरण के लिए बुलाया है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×