पानीपत के असंध रोड स्थित एक्सचेंज सेंटर पर बदमाशों ने फायरिंग करने के बाद एक पोस्ट वायरल की है। रणदीप मलिक के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई। वहीं पोस्ट के आखिरी में बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को टटीरी सॉन्ग को लेकर धमकी दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में लिखा- बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है। पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब की बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे। बादशाह ने 1 मार्च को टटीरी सॉन्ग का रिमिक्स वर्जन लॉन्च किया था। कैथल की सिमरन जागलान ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है।
पंचकूला और जींद में बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ
गाना लॉन्च होते ही बादशाह के रैप की आपत्तिजनक लाइनों, लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाने और रोडवेज बस की क्लिप को लेकर विवाद हो गया। पंचकूला और जींद में बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इसके बाद यूट्यूबर से गाना हटवा दिया गया। हरियाणा महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया और 13 मार्च को पानीपत में बादशाह को पेश होने को कहा था लेकिन उनकी बजाय उनके एडवोकेट पहुंचे थे। बाद में बादशाह के वकीलों की ओर से कहा गया था कि राजनीतिक लाभ के लिए उनके खिलाफ ऐसा किया जा रहा है। वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में बादशाह को धमकी दी गई है इसमें क्या सच्चाई है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
बदमाशों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग कर 7 गोलियां दाग दी
उल्लेखनीय है की असंध रोड पर अनेजा पेट्रोल पंप के नजदीक मनी एक्सचेंज के बाहर बदमाशों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग कर 7 गोलियां दाग दी। कई गोलियां शीेशे के आर पार हो गई गनीमत रहीं कि अंदर बैठे दो लोगों में से किसी को गोली नहीं लगी। वहीं घटना के बाद रणदीप मलिक के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में लिखा कि यह हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेज रहा था। इसे पहले भी चेतावनी दी गई थी। पोस्ट में लिखा गया है कि “आज जो हवाला कारोबारी गैरी और शैंकी के ऑफिस पर फायरिंग हुई है, वो मैंने रणदीप मलिक और अनिल पंडित यू.एस.ए. ने करवाई है।
हमने कॉल करके वार्निंग दी थी
ये हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेजकर देश की अर्थव्यवस्था खराब कर रहा था। इसको हमने कॉल करके वार्निंग दी थी, लेकिन इसको समझ नहीं आई। ये तो बस एक ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। जितने भी लोग हवाला का काम करते हैं, टाइम रहते सुधर जाओ, नहीं तो सबका अंजाम बहुत बुरा होगा।” वहीं सारी वारदात आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी सतीश वत्स और सीआईए की टीमें पहुंच गईं और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
आसपास के सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की स्पष्ट तस्वीरें कैद हो गई
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने करीब पांच बार असंध रोड पर मनी एक्सचेंज सेंटर हस्त फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड दुकान की रेक़ी की। बताया जा रहा है कि मनी एक्सचेंज सेंटर गौरव मिगलानी चलाता है वहीं सेंटर पर हरीश व एक अन्य बैठा हुआ था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की स्पष्ट तस्वीरें कैद हो गई हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय व्यापारी और मनी एक्सचेंज के कर्मचारी इस घटना से दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस ने वारदात के कारणों का खुलासा नहीं किया है और आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी है। वारदात से आस पास के दुकानदार भी सहमे हुए है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना