फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल निर्माता रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेनो इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित नई रेनो डस्टर को भारत में लॉन्च कर दिया है। पानीपत स्थित असीम रेनो शोरूम में इसके लॉन्च को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पानीपत के विधायक प्रमोद विज ने नई रेनो डस्टर का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि यह वाहन युवाओं और परिवारों के लिए एक शानदार तोहफा है। उन्होंने कहा कि कार में बैठते ही इसकी भव्यता और प्रीमियम अनुभव का अहसास होता है और टेस्ट ड्राइव लेने पर इसका आनंद और भी बढ़ जाता है।
R-Pass प्री-बुकिंग प्रोग्राम के तहत 31 मार्च तक कीमत का विशेष लाभ मिल रहा
विधायक प्रमोद विज ने सभी वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगानी चाहिए और विशेष रूप से युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक रहना चाहिए। नई रेनो डस्टर के दो पेट्रोल वेरिएंट ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं और इसकी बुकिंग देशभर में शुरू हो चुकी है। असीम ऑटो के निदेशक अर्पित चावला और आदित्य चावला ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि R-Pass प्री-बुकिंग प्रोग्राम के तहत 31 मार्च 2026 तक ग्राहकों को ₹10.29 लाख की इंट्रोडक्टरी कीमत का विशेष लाभ मिल रहा है। साथ ही ‘रेनो फॉरएवर’ प्रोग्राम के अंतर्गत 7 साल की वारंटी तथा ग्राहकों के लिए सब्सक्रिप्शन के लचीले विकल्प भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
नई रेनो डस्टर को एडवांस्ड RGMP प्लेटफॉर्म पर विकसित किया
निदेशक आदित्य चावला ने बताया कि नई रेनो डस्टर को एडवांस्ड RGMP प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है, जो इसे अधिक मजबूती और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। इसका दमदार और आकर्षक डिज़ाइन बेहतर अप्रोच और डिपार्चर एंगल के साथ हाई ग्राउंड क्लियरेंस प्रदान करता है, जिससे यह हर तरह की सड़कों के लिए उपयुक्त बनती है। इसमें दिया गया Turbo TCe 160 इंजन 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। यह 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड वेट क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसकी राइड, हैंडलिंग और ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को भारतीय सड़कों के अनुरूप विशेष रूप से बेहतर बनाया गया है।
ओपन-आर लिंक मल्टीमीडिया सिस्टम (Google बिल्ट-इन) पैनोरमिक सनरूफ
इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के एएसएम हिमांशु ने बताया कि नई डस्टर में आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रमुख हैं – फुल LED लाइटिंग, ओपन-आर लिंक मल्टीमीडिया सिस्टम (Google बिल्ट-इन) पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पावर टेलगेट वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल 17 ADAS सेफ्टी फीचर्स , 360° कैमरा, ड्राइवर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार के कॉकपिट को फाइटर-जेट इंस्पायर्ड डिज़ाइन दिया गया है, जिससे बेहतर विज़िबिलिटी और अधिक आरामदायक ड्राइविंग अनुभव मिलता है।
लॉन्च के शुरुआती चरण में Turbo TCe 160 वेरिएंट को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही
कंपनी के अनुसार E-Tech स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल में 1.8 लीटर इंजन और 1.4 kWh बैटरी दी गई है, जो शहर में लगभग 80% तक इलेक्ट्रिक ड्राइविंग की सुविधा प्रदान करती है। 2026 के लिए निर्धारित हाइब्रिड यूनिट्स पहले ही सोल्ड-आउट हो चुकी हैं। लॉन्च के शुरुआती चरण में Turbo TCe 160 वेरिएंट को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और लगभग 90% पेट्रोल बुकिंग इसी वेरिएंट के लिए की गई हैं। रेनो इंडिया के सेल्स एवं मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा, “नई रेनो डस्टर अपने दमदार प्रदर्शन, मजबूती और आधुनिक फीचर्स के साथ भारतीय ग्राहकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरती है। यह रोजमर्रा की ड्राइव को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाती है।”
related
Latest stories
संसद में गूंजी सिरसा क्षेत्र में बढ़ते कैंसर मामलों की आवाज, सिरसा में सुपर स्पेशलिटी कैंसर अस्पताल खोलने की मांग
'रकम नहीं दी गोलियों से भून देंगे' भाजपा पार्षद सहित तीन कारोबारियों को रंगदारी की धमकी भरी कॉल
पानीपत में नई रेनो डस्टर का भव्य लॉन्च, विधायक विज बोले-मजबूती और लग्ज़री का अनूठा संगम, पढ़ें विस्तृत ख़बर