loader
The Haryana Story | सरकारी 'बाबू' बना अपराधी : जमीनी विवाद में दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड 'पिता' को मारी गोली, हालत गंभीर

सरकारी 'बाबू' बना अपराधी : जमीनी विवाद में दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड 'पिता' को मारी गोली, हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच की शुरू, घायल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में कराया गया भर्ती

हरियाणा के झज्जर के गांव ढ़ाकला में जमीनी विवाद को लेकर बेटे ने अपने 65 वर्षीय पिता पर गोली चला दी। घायल रिटायर्ड दिल्ली पुलिस कर्मी है जबकि आरोपी बेटा शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं घायल ईश्वर को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद घायल को झज्जर के नागरिक अस्पताल से इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीँ मामले को लेकर सदर थाना एसएचओ विनोद कुमार ने कहा पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

इकलौते बेटे सतीश ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी

जानकारी मुताबिक जिला झज्जर के गांव ढाकला में ईश्वर सिंह (65 वर्ष), दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल को उसके बेटे सतीश जो गुरुग्राम शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है, ने लगभग 18 करोड़ रुपये की पुश्तैनी संपत्ति और जमीन का बंटवारा को लेकर पिता पर गोली चला दी। रिटायर्ड पुलिसकर्मी ईश्वर सिंह वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे थे। मंगलवार को वह किसी निजी काम से अपने पैतृक गांव ढाकला आए थे। इसी दौरान उनके इकलौते बेटे सतीश ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां ईश्वर सिंह के कंधे और जांघ में लगी, जिससे वह लहुलूहान होकर वहीं गिर पड़े। 

हालत स्थिर और खतरे से बाहर

वारदात के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और घायल ईश्वर सिंह को झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी (SHO) विनोद कुमार पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

सतीश वारदात के बाद से ही फरार

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी बेटे सतीश के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वर्तमान स्थिति आरोपी सतीश वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया है। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसके छोटे भाई के बहकावे और संपत्ति के लालच में आकर बेटे ने यह खौफनाक कदम उठाया।

Join The Conversation Opens in a new tab
×