loader
The Haryana Story | रिश्वत का 'खुल्लम-खुल्ला' कबूलनामा: "साइन करूँगा तो पैसे लूँगा", सोनीपत के बड़े अधिकारी के बिगड़े बोल

रिश्वत का 'खुल्लम-खुल्ला' कबूलनामा: "साइन करूँगा तो पैसे लूँगा", सोनीपत के बड़े अधिकारी के बिगड़े बोल

वायरल वीडियो में अधिकारी के "बिगड़े बोल" और भ्रष्टाचार को लेकर किए गए कथित दावों ने विभाग में हड़कंप मचा दिया

सोनीपत में बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता (एस ई) का वीडियो ओर ऑडियो रिकॉर्डिंग तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिजली बोर्ड के एसई गीतू राम का एक वायरल वीडियो ओर ऑडियो जमकर बवाल मचा रहा है, अधिकारी को न तो अपने पद की गरिमा का ख्याल है और न किसी की परवाह। सोनीपत में तैनात एसई गीतू राम शायराना अंदाज में कभी खुद की तुलना तवायव से कर रहे है तो कभी अपने विभाग के तैनात एक जाति के कर्मचारियों की तुलना मुगलों से कर रहे है।

कथित दावों ने विभाग में हड़कंप मचा दिया

एक खास जाति के अधिकारियों ओर कर्मचारियों की तुलना पशुओं से करते हुए उन्हें लठ मारने की बात भी कर रहे है। इस वीडियो में अधिकारी के "बिगड़े बोल" और भ्रष्टाचार को लेकर किए गए कथित दावों ने विभाग में हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में अधिकारी खुद को लेकर शायराना अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं, "गीतू राम वो तवायफ थी जो अंधेरे में सबको अच्छी लगा करती थी... लेकिन सूरज की रोशनी से डरता था"।

"जाट और झोटा जहां मिलेगा लट्ठ मारूंगा"

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में SE तंवर कथित तौर पर जाट समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा ("जाट और झोटा जहां मिलेगा लट्ठ मारूंगा") का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद समाज के विभिन्न वर्गों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और उनके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई व बर्खास्तगी की मांग उठ रही है। बता दें कि विभाग के ही कुछ अधिकारियों ने SE पर पद का दुरुपयोग करने, अनधिकृत कार्य करवाने के लिए दबाव बनाने और झूठे मुकदमों (जैसे एससी-एसटी एक्ट) में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

कथित तौर पर फाइलों पर हस्ताक्षर करने के बदले पैसों की मांग

एक ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर फाइलों पर हस्ताक्षर करने के बदले पैसों (करीब 13 लाख रुपये) की मांग करने की बात भी सामने आई है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में अधिकारी कथित तौर पर अपने हस्ताक्षर (साइन) करने के बदले पैसे लेने की बात स्वीकार करते और भविष्य में भी लेने का दावा करते सुनाई दे रहे हैं। अधिकारियों पर दबाव और धमकी: विभाग के ही चार अधिकारियों (कार्यकारी अभियंता रणबीर देशवाल, अश्विनी कुमार, सतीश गोयत और प्रदीप कुमार) ने SE तंवर के खिलाफ पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है। उनका आरोप है कि SE उन्हें SC/ST एक्ट और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं और उनके साथ अभद्र व्यवहार व गाली-गलौज करते हैं। जातिगत टिप्पणी का आरोप: वायरल वीडियो में अधिकारी द्वारा एक विशेष वर्ग के खिलाफ आपत्तिजनक और जातिगत टिप्पणियां करने का भी दावा किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

तंवर ने इन सभी आरोपों को आधारहीन और गलत बताया

वहीं तंवर ने इन सभी आरोपों को आधारहीन और गलत बताया है। उनका कहना है कि विभाग ने पहले ही एक जांच कमेटी (जिसमें बिजेंद्र नरवाल, जेएस नारा और अजय कुहाड़ शामिल हैं) गठित कर दी है और उन्हें विभाग की जांच पर पूरा भरोसा है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री से न्याय की गुहार

पीड़ित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। अधीक्षक अभियंता गीतू राम तंवर ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है और कहा है कि विभाग ने इस घटना से पहले ही एक जांच कमेटी गठित कर दी थी, जिस पर उन्हें पूरा भरोसा है। HSEB वर्कर्स यूनियन ने मामले के विरोध में कार्यालय बंद कर धरने का ऐलान किया है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×