हरियाणा के पानीपत शहर के थाना इंडस्ट्रियल एरिया के अंतर्गत भारती नगर में रहने वाले पूर्व सीआरपीएफ जवान की पिटाई करने से मौत हो गई। मारपीट करने का आरोप एक व्यक्ति और उसकी पत्नी और बेटे पर लगा है जिससे पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया गया है कि पूर्व जवान ने गली में खेल रहे बच्चों को एक तरफ खेलने के लिए बोला था जिससे बच्चे के परिजन आए और उसके पूर्व जवान के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए हाथापाई पर उतर आए और पूर्व जवान को पीट दिया।
इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया
पीटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं पर पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी देते हुए मृतक के भाई सुमित ने बताया कि उसका भाई अमित शाम के समय घर के बाहर बैठा हुआ था। उसी समय कुछ बच्चे गली में खेल रहे थे जिससे उन्होंने कहा कि एक तरफ जाकर खेलो। इसी बात से नाराज होकर बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए और अमित के साथ बहस करने लगे। जब अमित ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि सुनील ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अमित को नीचे गिराकर पीटा और मुक्के मारे।
लकवाग्रस्त हो जाने के कारण नौकरी से इस्तीफा दे दिया था
मारपीट के बाद अमित की हालत बिगड़ गई और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि अमित पहले सीआरपीएफ में थे लेकिन लकवाग्रस्त हो जाने के कारण उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। अब पड़ोसियों ने मामूली बात पर उनकी जान ले ली। मामले की शिकायत पुलिस को मिलने के बाद शनिवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना