loader
The Haryana Story | पार्षद पति हमला कांड में नया मोड़ : 'मंथली' के आरोपों से गरमाई सियासत, आरोपी सुपरवाइजर का पलटवार

पार्षद पति हमला कांड में नया मोड़ : 'मंथली' के आरोपों से गरमाई सियासत, आरोपी सुपरवाइजर का पलटवार

सुपरवाइजर मोहित का दावा- पार्षद पति मांगते थे ₹20,000 महीना, घायल सुरेंद्र गर्ग की आंख गंभीर रूप से डैमेज, दिल्ली रेफर

पार्षद रजनी गर्ग के पति और भाजपा नेता सुरेंद्र गर्ग

हरियाणा के पानीपत के किशनपुरा क्षेत्र की पार्षद रजनी गर्ग के पति और भाजपा नेता सुरेंद्र पर हुए हमले के मामले में सुपरवाइजर ने गंभीर आरोप लगाए है। मामले के मुख्य आरोपी मोहित का कहना है कि वह भी अस्पताल में भर्ती है। वह हर महीने पार्षद को 20 हजार रुपए प्रतिमाह मंथली देता है। हालांकि पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता लेकिन मोहित ने मीडिया के सामने यह बयान दिए है। दूसरी ओर मेयर के कार्यालय में भी नगर निगम के पार्षदों व पार्षद पतियों ने भाग लेकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं मेयर के नेतृत्व में पार्षदों ने मंत्री, एस.पी. व विधायक से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।वहीं हमला होने से पहले की वीडियो व सी.सी.टी.वी. फुटेज अभी तक सार्वजनिक नहीं हुई है।

सुपरवाइजर ने कहा कि पिछले महीने उसने मंथली नहीं दी थी...

एक अस्पताल में दाखिल मोहित सुपरवाइजर ने कहा कि पिछले महीने उसने मंथली नहीं दी थी। पार्षद पति अपनी फैक्ट्री के लेबर क्वार्टर की साफ-सफाई भी उससे ही करवाते थे। इन्हीं सब बातों को लेकर मनमुटाव हो गया था। शुक्रवार शाम को सुरेंद्र ने बातचीत करने के बहाने अपने कार्यालय बुलाया और जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

काम न करने को लेकर पार्षद पति सुरेंद्र गर्ग ने सुपरवाइजर को वार्ड से हटाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने को कहा था जिसके चलते सुपरवाइजर ने परिवार सहित हमला किया था। मेयर कोमल सैनी ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा जो काम नहीं करेगा, उसे बदला भी जाएगा और हटाया भी। ये सब बातें मैंने अपने परिवार वालों को फोन पर बताई तो वे भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सुरेंद्र और उसके साथियों ने फिर से जातिसूचक शब्द कहते हुए हाथापाई शुरू कर दी। जिस दौरान मुझे भी चोट लगी है। 

सर्जरी के लिए किया गया पार्षद पति को रैफर

बताया जा रहा है कि पार्षद पति की आंख की पुतली को नुकसान पहुंचा है। शनिवार सुबह उन्हें पानीपत से दिल्ली रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, हमले में उनकी आंख पर गहरी चोट लगी है। आंख का काफी हिस्सा डैमेज हो गया है, जहां उनकी सर्जरी होगी। पूरी जांच के बाद ही इस पर भी पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।

पार्षदों में रोष, विधायक व एस.पी. से मिलकर कार्रवाई की मांग

वहीं इस मामले में नगर निगम के पार्षदों में भारी रोष है तथा मेयर कोमल सैनी के नेतृत्व में सभी पार्षदों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इससे पहले मेयर कार्यालय में बैठक भी हुई। बैठक के बाद मेयर कोमल सैनी ने बताया कि पार्षद के कार्यालय में घुसकर हमला किया गया है जिसमें सुरेंद्र गर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी आंख की स्थिति बेहद गंभीर है और डॉक्टरों के अनुसार लगभग 99 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है। सुरेंद्र का इलाज दिल्ली में चल रहा है और ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है। वहीं इस मामले में सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी। जो भी कर्मचारी काम नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी और हटाया भी जाएगा। 

बचाव के लिए मनगढ़ंत कहानी बना रहा है आरोपी

मेयर मामले के बारे में मेयर कोमल सैनी ने कहा कि वार्ड-17 में मोहित सुपरवाइजर द्वारा कार्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उसे हटाया गया था इसी रंजिश के चलते उसने पार्षद के पति के साथ हाथापाई कर हमला कर दिया। आरोपी अब अपने बचाव के लिए मनगढ़ंत कहानियां बना रहा है। 20 हजार मंथली की मांग का आरोप पूरी तरह गलत है, एक सुपरवाइजर की सैलरी 14 हजार होती है तो 20 हजार क्यों और किसलिए देगा। आरोपी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, वह केवल अपने बचाव के लिए ऐसा कर रहा है। मेयर के साथ अधिकतर वार्डों के पार्षद व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Join The Conversation Opens in a new tab
×