तरावड़ी की रहने वाली 21 वर्षीय युवती कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित एक पीजी में रह रही थी। बताया जा रहा है कि इस प्रेम कहानी का अंत महज तीन दिन में हो गया। पति की मौत के गम में डूबी इस महिला ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों ने उसे इस कदर टूटने पर मजबूर किया। बीते 60 दिनों के आंकड़े बेहद डरावने हैं। 16 फरवरी से 16 अप्रैल के बीच कुरुक्षेत्र में यह 8वां सुसाइड है। शहर के शांत माहौल में इन घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कोई हलचल न होने पर हुई शंका
जानकारी के अनुसार मृतका देवी ने तीन साल पहले ही लव मैरिज की थी और पिछले कुछ दिनों से पति के किसी तरह की अनबन के चलते वह सेक्टर 13 के पीजी में रह रही थी। देवी के पति विक्रम (26) ने तीन दिन पहले करनाल के गांव चौपड़ी में सुसाइड कर लिया था। अब बीती रात करीब 21 वर्षीय पत्नी देवी ने कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 में एक पीजी में फंदा लगा लिया। दोनों की मौत के साथ ही लव स्टोरी का भी अंत हो गया। इसके पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रात जब सेक्टर 13 स्थित पीजी के जब एक कमरे में कोई हरकत नहीं दिखाई दी और कमरा अंदर से बंद था तो कुछ आशंका हुई। आसपास रहने वाले अन्य लोगों ने खिड़की से देखा तो देवी फंदे पर लटकी थी।
नौकरी की तलाश कर रही थी देवी
तत्काल सूचना पीजी संचालक व पुलिस को दी। पुलिस ने देवी के शव को फंदे से उतारा, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि देवी मूल रूप से जींद के नंदगढ़ गांव की रहने वाली है और उसने तीन साल पहले तरावड़ी के विक्रम से लव मैरिज की थी। वहीं पर किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। किसी बात के चलते दोनों के बीच आपसी विवाद हो गया और देवी उसे छोड़कर करीब एक माह पहले कुरुक्षेत्र पीजी में रहने लगी थी, जहां उसने बताया था कि वह नौकरी की तलाश कर रही है। पत्नी के जाने के बाद विक्रम गांव चौपड़ी में नानी के पास पहुंच गया, जहां वह एक मकान में किराए पर रहने लगा। कईं दिन तक कमरा नहीं खुला और बदबू आने लगी तो शक हुआ। कमरा खोला तो विक्रम फंदे पर लटका था। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। देवी के माता-पिता को सूचना दे दी गई है।
NIT कुरुक्षेत्र में मचा था बवाल
इन 8 मामलों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाले मामले NIT कुरुक्षेत्र के रहे हैं। यहाँ पिछले दो महीनों में 4 छात्रों ने आत्महत्या की है। छात्रों की मौत के बाद कैंपस में भारी आक्रोश देखा गया था, जहाँ विद्यार्थियों ने प्रशासन के खिलाफ देर रात तक प्रदर्शन कर मानसिक स्वास्थ्य और सिस्टम पर सवाल उठाए थे। कुरुक्षेत्र, जो अपनी धार्मिक और शैक्षणिक पहचान के लिए जाना जाता है, फिलहाल 'सुसाइड हब' जैसी सुर्खियों से जूझ रहा है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना