loader
The Haryana Story | कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसराना की 9 गौशालाओं को सौंपे 14.62 लाख के चेक, 'गौ रत्न' से सम्मानित

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इसराना की 9 गौशालाओं को सौंपे 14.62 लाख के चेक, 'गौ रत्न' से सम्मानित

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि गौशालाओं की मदद के लिए दिल खोलकर कार्य कर रही है प्रदेश सरकार

हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को नौल्था स्थित बाबा लाठे वाली गौशाला में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इसराना विधानसभा क्षेत्र की नौ गौशालाओं को कुल 1,46,26,860 रुपये के चेक वितरित किए। यह अनुदान प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं में चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है।

सरकार गौसेवा के लिए संकल्पबद्ध

चेक वितरण के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार गौशालाओं की मदद के लिए दिल खोलकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा और उनके चारे के लिए बजट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

मंत्री को मिला 'गौ रत्न' सम्मान

गौसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए गौशाला महासंघ हरियाणा की ओर से कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को 'गो रत्न अवार्ड' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौशाला महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश मलिक ने की, जबकि मंच संचालन गौशाला प्रबंधन समिति के प्रधान रामकुमार जागलान द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और गौशाला समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। 

प्रदेश की गौशालाओं में चारे के लिए 70 करोड़ रुपए का अनुदान देने की घोषणा

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कुछ समय पहले प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की गौशालाओं में चारे के लिए 70 करोड़ रुपए का अनुदान देने की घोषणा की थी। प्रदेश सरकार गौशालाओं के लिए दिल खोल कर मदद कर रही है। इसी अभियान के तहत लार्ड शिवा गौशाला शाहपुर को चारे के लिए 2161540 रुपए व शेड निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, बाबा लाठे वाली गौशाला नौल्था को 1910380 रुपए, महादेव गोशाला अहर को 396000 रुपए, शिव गौशाला मतलौड़ा को 4090320 रुपए, गणेश गौशाला उरलाना को 1107000 रुपए, गुरु ब्रह्मानंद गौशाला कुराना को 1940640 रुपए, शहीद भगत सिंह गोशाला धर्मगढ़ को 1009600 रुपए, गोपी धाम गौशाला रेर कलां को 567000 रुपए व गोपाल कृष्ण गौशाला मांडी को 944380 रुपए का चेक दिया है।

Join The Conversation Opens in a new tab
×