हरियाणा के करनाल से जालसाजी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने शहर की पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी खुद को मेयर का PA बताकर आम जनता से काम करवाने के बहाने मोटी रकम वसूल रहा था।पकड़े गए आरोपी का नाम ओमप्रकाश है। वह करनाल के ही कर्ण विहार, गली नंबर 5 का रहने वाला बताया जा रहा है।
कैसे करता था ठगी
ओमप्रकाश लोगों के बीच अपना प्रभाव जमाने के लिए खुद को मेयर का PA बताता था। वह भोली-भाली जनता को उनके प्रशासनिक या नगर निगम से जुड़े काम जल्द करवाने का झांसा देता और बदले में उनसे पैसे ऐंठ लेता था और गलत कार्यों में लिप्त रहता था। आरोपी की इस धोखाधड़ी की सूचना जब पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता तक पहुँची, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा।
पुलिस ने आम जनता से भी की अपील- ऐसे बहकावे में न आएं
बता दे कि शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, एसएचओ राम लाल की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और क्या इस काम में उसके साथ कोई और भी शामिल था। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे बहकावे में न आएं।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना