loader
The Haryana Story | हरियाणा में 4 दिन बारिश का अलर्ट: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, सावधानी और बचाव के निर्देश

हरियाणा में 4 दिन बारिश का अलर्ट: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, सावधानी और बचाव के निर्देश

IMD ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए 11 मई से 14 मई तक आंधी और बारिश की संभावना जताई

AI Generated Images

हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए 11 मई से 14 मई तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा हरियाणा में 4 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी। एक नए सक्रिय हुए Western Disturbance के कारण हरियाणा के मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

भारी आंधी और रफ्तार

विभाग के अनुसार, 11 मई को विशेष रूप से 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 12 से 14 मई के दौरान हवा की गति 40-50 किमी/घंटा रहने का अनुमान है।

इन जिलों में विशेष अलर्ट : पंचकूला, अंबाला, और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना अधिक है।

अन्य प्रभावित क्षेत्र: कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान में गिरावट: इस बारिश और आंधी के कारण दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को लू से राहत मिलेगी।

सावधानी बरतें

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे ना खड़े हों, बिजली के खंभों से दूर रहें और पशुओं को सुरक्षित और ढके हुए स्थानों पर रखें। किसानों को भी अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। अपनी कटी हुई फसल या मंडियों में रखे अनाज को तिरपाल से ढक कर सुरक्षित कर लें।

Join The Conversation Opens in a new tab
×