हरियाणा के पानीपत जिले के मडलौडा थाना के गांव नारा में बहू के पहनावे से परेशान होकर शनिवार को सास-ससुर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई और परिजनों ने गंभीर हालत में उनको सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सास को मृत घोषित कर दिया। जबकि ससुर की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया और उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। मडलौडा थाना पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिये। मृतकों की पहचान गांव नारा निवासी दंपति राजेश और उसकी पत्नी सुमन के रूप में हुई है।
छोटे कपड़े पहनने, पब-बार जाने और सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के शौक पर आपत्ति
पुलिस ने मृतक राजेश के भाई रमेश की शिकायत पर पुत्रवधू स्नेहा, दिल्ली निवासी उसके पिता, माता व बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक के परिजनों ने स्नेहा पर अपनी सास के साथ बदतमीजी कर मारपीट का भी आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मृतक राजेश के लड़के आशीष ने दिल्ली की मॉडर्न परिवार में पली-बढ़ी लड़की स्नेहा से जनवरी 2025 में शादी की थी।
परिजनों के अनुसार, बहू स्नेहा दिल्ली के एक "मॉडर्न" परिवार से थी और वह गांव के रहन-सहन में ढलने को तैयार नहीं थी। सास-ससुर को उसके छोटे कपड़े पहनने, पब-बार जाने और सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के शौक पर आपत्ति थी। वह दिल्ली का कल्चर छोड़ना नहीं चाहती थी। जब वे उसे टोकते थे, तो वह झगड़ा और मारपीट करती थी। उसी से परेशान होकर दोनों ससुर व सास ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
बेटे की 'चुप्पी' और 'व्यवहार' अंदर ही अंदर कचोट रहा था
परिजनों ने बताया कि राजेश और सुमन का इकलौता बेटा आशीष है। आशीष की पहचान दिल्ली की रहने वाली स्नेहा से फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद जनवरी 2025 में उन्होंने परिवार की रजामंदी से लव-कम-अरेंज मैरिज की थी। सास-ससुर छोटे कपड़ों को लेकर बहू टोकते थे, जिस पर आए दिन झगड़ा होता था। विवाद होने पर बहू दोनों से मारपीट भी करती थी और इकलौता बेटा आशीष अपनी मां-बाप का साथ देने के बजाय अपनी पत्नी स्नेहा का ही पक्ष लेता था। माता-पिता को बेटे का यह व्यवहार अंदर ही अंदर कचोट रहा था।
बहू और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज
मडलौडा थाना प्रभारी एस.आई. राजेश कुमार ने बताया कि मृतक राजेश के भाई रमेश निवासी गांव नारा की शिकायत के आधार पर उसकी बहू स्नेहा, स्नेहा के पिता, मां व बहन सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक दंपति राजेश और उसकी पत्नी सुमन
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?