loader
The Haryana Story | पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर CBI की रेड: 'भ्रष्टाचार' के खिलाफ लड़ने वाला विभाग ही 'जांच' के घेरे में

पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर CBI की रेड: 'भ्रष्टाचार' के खिलाफ लड़ने वाला विभाग ही 'जांच' के घेरे में

फाइव स्टार होटल में पकड़ा गया 20 लाख का सौदा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहाली स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय पर देर रात छापेमारी की। यह कार्रवाई एक भ्रष्टाचार मामले से जुड़ी है, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी के रीडर और बिचौलियों के जरिए लाखों रुपये की रिश्वत के लेन-देन का आरोप है।

फाइव स्टार होटल में पकड़ा गया 20 लाख का सौदा

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम ने चंडीगढ़ के एक फाइव स्टार होटल में जाल बिछाया था, जहां ₹20 लाख की रिश्वत का सौदा तय हो रहा था।बरामदगी: छापेमारी के दौरान कथित तौर पर ₹13 लाख की नकद राशि बरामद की गई है। विजिलेंस चीफ के रीडर ओ.पी. राणा और एक बिचौलिया राघव गोयल इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए हैं। सीबीआई ने बिचौलिए राघव गोयल को हिरासत में ले लिया है, जबकि रीडर ओ.पी. राणा के बारे में खबरें हैं कि वह मौके से फरार होने में सफल रहा।

विजिलेंस मुख्यालय में देर रात तक चली सर्च, वरिष्ठ अधिकारियों पर नजर

होटल में हुई कार्रवाई के बाद, सीबीआई की एक विशेष टीम देर रात मोहाली स्थित विजिलेंस ब्यूरो के सेक्टर-68 स्थित हेडक्वार्टर पहुंची। जांच के दौरान विजिलेंस दफ्तर के कुछ हिस्सों को सील कर दिया गया और वहां मौजूद दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच की गई। इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो के कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

विपक्ष का सरकार पर हमला

इस छापेमारी के बाद पंजाब की राजनीति में भी उबाल आ गया है। विपक्षी दलों, विशेषकर शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया के जरिए आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जो विभाग भ्रष्टाचार रोकने के लिए बना था, वही अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। यह कार्रवाई पिछले साल गिरफ्तार किए गए पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के मामले से जुड़ी कड़ियों का हिस्सा मानी जा रही है, जिसमें सीबीआई ने करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया था।

Join The Conversation Opens in a new tab
×