वर्ष 2016 में कुछ लोगों ने राजनीतिक सौदा के लिए समाज की वोटों को हासिल करने के लिए मेरे घर को जलवाने का काम किया, लेकिन प्रदेश की जनता ने उनकी मंशा को देखा और परखा, इसलिए उनको 2016 के बाद सभी हर चुनाव में मुंह की खानी पड़ रही है और यही कारण है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में उनके सजे सजाए रथ वापस आए थे, यानी घिनौनी हरकत के कारण प्रदेश की जनता ने अब उनको हमेशा–हमेशा के लिए राजनीति से दूर कर दिया है, क्योंकि जनता ने देख लिया कि हरियाणा को जला देना और मेरे घर को भी आगे के हवाले कर देने वाले लोग हरियाणा प्रदेश में जिस तरह से घिनौनी हरकत कर रहे हैं, ऐसे लोग भविष्य में कभी भी सत्ता का सुख का मुंह नहीं देख पाएंगे।
प्रदेश की जनता ने अपना काम किया
उक्त बातें प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने समालखा के जी.टी. रोड स्थित ताऊ देवीलाल कॉलेज के प्रांगण में आयोजित करवाए गए भाईचारा मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति काफी संख्या में 36 बिरादरी के लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने तो अपना काम कर लिया लेकिन प्रदेश की जनता ने अपना काम किया यानी जनता ने देख लिया और दूध का दूध और पानी का पानी कर दिखाया है और उनको सभी चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।
ताऊ देवीलाल के संघर्ष का उदाहरण
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि 1358, 1857 के अलावा अन्य समय भाईचारे को जिंदा करने के लिए जिन लोगों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी और समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए जो कार्य किया है, अभिमन्यु उनका बार-बार उदाहरण देते गए, इतना ही नहीं उन्होंने ताऊ देवीलाल के संघर्ष का भी उदाहरण देते हुए कहा कि देवीलाल ने प्रदेश की जनता का पता करने के लिए हर तरफ से टकराव करने का काम किया था और वह तभी कर पाए थे जो सबको साथ लेकर चले थे, लेकिन अगर हम किसी को नीचा दिखाकर जनता के कुछ काम करने लगे या अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए उसका दिखावा करने लगे तो यह कभी नहीं हो सकता।
स्वार्थ को सिद्ध करना हमारे समाज का चरित्र नहीं
उन्होंने कहा कि मनुष्य तभी अच्छा काम कर सकता है जब उसकी सोच सकारात्मक होगी और सोच सकारात्मक तब होती है, जब हम अपने पूर्वजों के द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का काम करेंगे, इतना ही नहीं उन्होंने महापुरुषों के द्वारा समाज और राष्ट्र के हित के लिए किए गए कार्यों का एक से एक उदाहरण देते हुए कहा कि किसी का नुकसान करके अपनी राजनीति को चमकाने या अपने स्वार्थ को सिद्ध करना हमारे समाज का चरित्र नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां संस्कार, मान–सम्मान तभी मिलता है, जब हम दूसरे का सम्मान करने का प्रयास करेंगे, अगर हम लोगों को जातीय हिंसा में धकेलना का काम करेंगे तो हम कभी भी किसी भी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे।
भाईचारा बिगाड़ने वाले लोगों को जनता ने अब हमेशा–हमेशा के लिए राजनीति से दूर कर दिया
सर्वजातीय मिलन समारोह में कैप्टन अभिमन्यु ने बार-बार महान आत्माओं के उदाहरण देते हुए उन लोगों को चेतावनी दी है कि भाईचारा बिगाड़ने वाले लोगों को प्रदेश की जनता ने अब हमेशा–हमेशा के लिए राजनीति से दूर कर दिया हैं। अपने भाषण में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने किसान मसीहा दीनबंधु सर छोटू राम, चौधरी चरण सिंह और अन्य महान पुरुषों का जिक्र करते हुए कहा कि उन लोगों के संघर्ष से हमें सीख कर मेहनत करनी चाहिए, क्योंकि जो लोग लग्नशील होकर काम करते हैं वह इतिहास बदल दिया करते हैं, इसलिए हमें महाराजा सूरजमल की लंबी सोच की तरह अपनी सोच को बनाना है, क्योंकि उनकी सोच स्वभाव लंबी सोच थी समाज और राष्ट्र के हित की सोच थी।
अच्छा काम प्रदर्शित करेंगे तो समाज और तरक्की करेगा
इतना ही नहीं कैप्टन अभिमन्यु ने उन सोशल मीडिया चलने वाले लोगों को भी कहा कि जो हमेशा गंदे कमेंट को अपने पेज पर चलाते हैं और वह केवल और केवल अपनी टी आर.पी. पाने के लिए ऐसा करते हैं, लेकिन उनका जब अंत होता है तो उन लोगों को सब कुछ याद आ जाता है कि तूने समाज के लिए क्या किया है, इसलिए सोशल मीडिया चलाने वाले लोग भी किसी भी तरह से गंदे काम को प्रदर्शित न करें, क्योंकि अच्छा काम प्रदर्शित करेंगे तो समाज और तरक्की करेगा, अगर गलत कमेंट या गलत तरह से कोई भी कार्य सोशल मीडिया पर प्रस्तुत किया तो उस समाज गलत दिशा की ओर जाएगा।
ओमप्रकाश चौटाला ने कौन सी खता करी थी कि उनको जेल क्यों करवाई थी?
कैप्टन अभिमन्यु ने एक खुलासा और करते हुए कहा कि कुछ लोग यह कहते कि हम तो पर्ची दिया करते थे, लिया करते थे और आगे भी देने और लेने का काम करेंगे, इस बयान पर उन्होंने कहा कि अगर पर्ची देने वाले लोग इतना घमंड करते हैं तो ओमप्रकाश चौटाला ने कौन सी खता करी थी कि उनको जेल क्यों करवाई थी। कैप्टन अभिमन्यु ने यह भी कहा कि चौटाला ने प्रदेश के 3206 युवाओं को नौकरी देने का काम किया था, अगर वह पर्ची लेने देने के काम को सही मानते हैं तो उन लोगों के हिसाब से चौटाला ने कोई खता नहीं की थी। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेश के पढ़े-लिखे युवाओं को भारतीय जनता पार्टी ने बिना पर्ची बिना खर्ची के रोजगार देने का काम किया है, यानी नौकरियों में पूरी तरह से प्रदर्शित करके भाजपा ने हमेशा–हमेशा के लिए वह पर्ची और खर्ची खत्म करने का भी काम कर दिया है।
related
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
दुष्यंत ने सैनी सरकार पर लगाए 'फिजूलखर्ची' के आरोप, बोले - करोड़ों का हेलीकॉप्टर बना 'सफेद हाथी', जनता के टैक्स की बर्बादी
अहीरवाल की 'सियासी जंग' तेज़: राव नरवीर ने नायब सैनी को दिया 'मास्टरस्ट्रोक' सुझाव, राव इंद्रजीत पर साधा कड़ा निशाना
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?