loader
The Haryana Story | 'इज्जत पर बात आ गई...' सोशल मीडिया पर वीडियो डाल 3 दोस्तों ने खाया जहर, 30 मिनट में एक्शन, हालत खतरे से बाहर

'इज्जत पर बात आ गई...' सोशल मीडिया पर वीडियो डाल 3 दोस्तों ने खाया जहर, 30 मिनट में एक्शन, हालत खतरे से बाहर

पुलिस पूछताछ और बदनामी के डर से तीन दोस्तों ने खाया जहर, तीनों युवकों को डॉक्टरों ने बचाया

प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा के कैथल जिले में पुलिस और लड़की के परिजनों की पूछताछ और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर तीन दोस्तों रोहित (29) निवासी गांव मूंदड़ी, मोहित (22) निवासी गांव मूंदड़ी, गौरव (25) निवासी गांव पिलनी ने 17 मई को सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर जहर निगल लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद तीनों की जान बच गई और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

सूत्रों के अनुसार, मूंदड़ी गांव के रहने वाले रोहित व मोहित और पिलनी गांव के निवासी गौरव ने चूहरमाजरा गांव के पास खेतों में जाकर कीटनाशक दवा निगल ली थी। इन तीनों युवकों का एक दोस्त कुछ दिन पहले एक नाबालिग किशोरी को भगाकर ले गया था। इस मामले को लेकर लड़की के परिजन और पंडरी थाना पुलिस लगातार इन तीनों युवकों से पूछताछ कर रहे थे, जिससे वे मानसिक तनाव में आ गए।

👉 https://www.instagram.com/reel/DYjZlfdyPmc/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

जहर खाने से ठीक पहले तीनों ने खेतों में एक 40 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड

युवकों का आरोप था कि इस केस में उनका कोई कसूर नहीं था, लेकिन उन पर बात आने से वे समाज में बदनामी महसूस कर रहे थे। जहर खाने से ठीक पहले तीनों ने खेतों में एक 40 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उन्होंने भावुक होकर कहा कि "अब बात हमारी इज्जत पर आ गई है और हम बदनामी के डर से यह कदम उठा रहे हैं"। उन्होंने वीडियो में मूंदड़ी गांव के दो व्यक्तियों और लड़की के परिजनों समेत कुल 4 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया, जिसकी सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस टीम ने करीब आधे घंटे के भीतर उनकी लोकेशन ट्रैक कर ली और तीनों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों के इलाज के बाद अब तीनों युवकों की हालत पूरी तरह स्थिर और खतरे से बाहर है।

आखिर क्यों किया तीनों दोस्तों ने मरने का फैसला

पुलिस जांच और सूत्रों के मुताबिक इन तीनों युवकों का एक अन्य दोस्त कुछ दिन पहले एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। लड़की को भगाने की इस वारदात में आरोपी दोस्त ने इन्हीं तीनों युवकों में से एक की बाइक का इस्तेमाल किया था। लड़की के परिजनों ने सदर थाना में मामला दर्ज करवाया था। चूंकि आरोपी इन तीनों युवकों का दोस्त था और उनकी बाइक इस्तेमाल हुई थी, इसलिए लड़की का परिवार और पुलिस लगातार इन तीनों से पूछताछ कर रहे थे। बार-बार होने वाली इस पूछताछ, बदनामी के डर और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर तीनों ने यह खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया।

4 लोग जिम्मेदार

बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 4 बजे, ये तीनों युवक गांव चूहड़माजरा के खेतों में पहुंचे और वहां पशुओं के चीचड़ मारने वाली कीटनाशक दवा निगल ली। जहर खाने से ठीक पहले तीनों ने अपने मोबाइल से एक 40 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में उन्होंने अपने हाथों में जहरीली दवा की शीशी दिखाई और कहा कि यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए 4 लोग जिम्मेदार होंगे। इन 4 लोगों में लड़की के परिजन और गांव के ही कुछ लोग शामिल थे, जो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। वीडियो बनाने के बाद उन्होंने इसे इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस और अस्पताल की कार्रवाई

जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ, पुंडरी और ढांड थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और लोकेशन ट्रैक करके खेतों में पहुंची। पुलिस ने तीनों को अचेत अवस्था में कैथल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने के कारण डॉक्टरों ने उनकी हालत को स्थिर और खतरे से बाहर बताया है। पुलिस ने इस मामले में युवकों के बयान दर्ज कर प्रताड़ित करने वाले आरोपियों के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Join The Conversation Opens in a new tab
×