दिल्ली कूच को लेकर किसानों और केंद्र के मंत्रियों के बीच चंडीगढ़ में गुरुवार को तीसरे दौर की वार्ता भी विफल रही। शाम 5 बजे शुरू होने वाली वार्ता रात 8 बजे से शुरू हुई जोकि 1.30 बजे तक चली। किसान एमएसपी सहित कई मांगों पर लगातार अड़े हुए हैं वहीं केंद्र भी बार-बार समाधान का आश्वासन दे रही है। जिसके चलते किसानों का प्रदर्शन कुछ थमा हुआ सा है, क्योंकि अब वे चौथी वार्ता के इंतजार में हैं।
अब इंतजार रविवार का
विफल रही वार्ता के बाद अब मीटिंग रविवार, 18 फरवरी को फिर से किए जाने का निर्णय लिया है। तब तक दोनों पक्षों की ओर से शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया गया है। कल बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय सहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर उपस्थित रहे।
पहले हुई दो दौर की वार्ता भी रही थी
विफल इससे पहले की मीटिंग की बात की जाए तो 2 बार पहले भी वार्ता हुई थी जोकि 8 और 12 फरवरी को हुई थी। उसके कोई नतीजा नहीं निकला था और कल तीसरी बैठक में भी कोई नतीजा नहीं निकला। किसान संगठनों ने ही अपनी मांगों को लेकर लगातार केंद्र पर दबाव बनाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया हुआ है।
आज भारत बंद का भी आह्वान
वहीं आज संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संघ ने भारत बंद का आह्वान भी किया हुआ है। किसानों के समर्थन में अब हरियाणा में भी प्रदर्शन की तैयारी हो चुकी है। वहीं बीकेयू (चढ़ूनी) के वर्कर्स आज हरियाणा के सभी टोल दोपहर 12 से 3 बजे तक फ्री करेंगे।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?