loader
The Haryana Story | ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री : 'साइको' किलर गिरफ्तार, जानिए क्यों दिल्ली पुलिस के बर्खास्त सिपाही ने पति-पत्नी समेत 3 को सुलाया मौत की नींद!

ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री : 'साइको' किलर गिरफ्तार, जानिए क्यों दिल्ली पुलिस के बर्खास्त सिपाही ने पति-पत्नी समेत 3 को सुलाया मौत की नींद!

बीपीएल फ्लैट्स में एक सिरफिरे शख्स ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर पति-पत्नी समेत तीन लोगों की कर दी निर्मम हत्या

AI-Generated Images

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। टीडीआई सिटी स्थित बीपीएल फ्लैट्स में एक सिरफिरे शख्स ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर पति-पत्नी समेत तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी। सोनीपत पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोनीपत पुलिस को बड़ी कामयाबी

सोनीपत पुलिस ने इस ट्रिपल मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए अपनी विशेष टीमों का गठन किया था। कुंडली थाना पुलिस और सीआईए (CIA) की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के 24 घंटे से भी कम समय में मुख्य आरोपी को धर दबोचा। पुलिस की इस त्वरित कामयाबी से टीडीआई सिटी के निवासियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है, जो इस वारदात के बाद से गहरे खौफ में थे।

टीडीआई इंटरनेशनल स्कूल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात था ब्रह्मप्रकाश 

इस तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि वहीं का एक सिक्योरिटी गार्ड ब्रह्मप्रकाश है। बताया जा रहा है कि आरोपी ब्रह्मप्रकाश टीडीआई इंटरनेशनल स्कूल में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात था। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह पहले दिल्ली पुलिस में सिपाही था, लेकिन उसके हिंसक और आक्रामक व्यवहार के कारण उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। 

कौन थे वो तीन लोग? जिन्हें सिक्योरिटी गार्ड उतारा मौत के घाट

आरोपी ब्रह्मप्रकाश के खूनी तांडव का शिकार हुए मृतकों की पहचान विजय (50) पेशे से टैक्सी ड्राइवर, जो फ्लैट नंबर एल-1299 में रहते थे। सुनीता (47) विजय की पत्नी, स्वाति (32) मूल रूप से गांव बड़ौली की रहने वाली महिला, जो करीब 5 महीने पहले ही फ्लैट नंबर 1431 में शिफ्ट हुई थी। 2वारदात की खौफनाक वजह: छेड़छाड़ का विरोध करने पर भड़का आरोपी पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना रविवार देर रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच की है। आरोपी ब्रह्मप्रकाश अचानक स्वाति के फ्लैट में घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती व छेड़छाड़ करने लगा। परिजनों का यह भी आरोप है कि वह करीब एक साल पहले भी स्वाति से बदसलूकी कर चुका था।

पड़ोसी कपल ने जताया विरोध

स्वाति की चीख-पुकार सुनकर पास के फ्लैट में रहने वाले पड़ोसी विजय और उनकी पत्नी सुनीता तुरंत उसे बचाने मौके पर पहुंचे। जब दोनों ने ब्रह्मप्रकाश की इस घिनौनी हरकत का कड़ा विरोध किया, तो वह पूरी तरह आगबबूला हो गया। गुस्से में पागल होकर ब्रह्मप्रकाश ने लोहे की रॉड और धारदार चाकू निकाल लिया। उसने पहले स्वाति पर वार किया और फिर बीच-बचाव करने आए विजय और सुनीता के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना बर्बर था कि तीनों पीड़ितों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी ब्रह्म प्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस ने वारदात की गहन जांच और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों लोहे की रॉड और चाकू की बरामदगी के लिए अदालत से आरोपी की पुलिस रिमांड हासिल की है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, जांच जारी

कुंडली थाना पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल के शवगृह में भिजवा दिया गया है। सोनीपत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं जो मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और हत्याकांड की असल वजह साफ की जाएगी।

                

Join The Conversation Opens in a new tab
×