श्याम बाबा के दान पात्रों की गिनती के दौरान दूसरे दिन न्यूज़ीलैंड, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश की करेंसी के नोट मिले, यूरो मिले और चांदी की बांसुरी भी मिली। गौरतलब है कि श्री श्याम बाबा मंदिर में श्री श्याम बाबा मंदिर में माथा टेकने के लिए आने वाले भक्तों के द्वारा दान पात्रों में डाली गई दान राशि की गिनती करने का कार्य किया जा रहा है, शनिवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शक्ति सिंह की देखरेख में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के ग्राम सचिव प्रवीण सैनी, राज वीरेंद्र, प्रवीण सिंह, मनदीप, रणधीर, वंश, मनीष सहरावत, अंजू, जीत रानी और मनजीत दुहन के अलावा अन्य कर्मचारी यहां पर इस गिनती का कार्य करते रहे, हालांकि यूनियन बैंक की ओर से भी कर्मचारियों के द्वारा यहां पर डिजिटल मशीन के द्वारा नोटों की गिनती करने के कार्य गया है।
कुल मिलाकर शनिवार को करीब 29 लाख 10 हजार रूपए की राशि दान पात्र में मिली, हालांकि इससे पहले यानी शनिवार को जब नोटों की गिनती करने का कार्य शुरू किया गया तो उसमें करीब 15 लाख 20 हजार रुपए की राशि दान पात्र में मिली थी और 7 लाख से अधिक की राशि पर्चियां काटने से प्राप्त हुई थी, यानी शुक्रवार को करीब 23 लाख रुपए गिनती किए गए थे। कुल मिलाकर यहां पर छोटे और बड़े करीब 22 दान पात्र है, जिनमें चार बड़े दान पात्र हैं, और उन सभी में से अब तक दो दिनों में केवल एक ही दान पात्र की गिनती हो पाई है, बाकी छोटे और बड़े 21 दान पात्रों की गिनती करने का कार्य कब किया जाएगा यह खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी और श्री श्याम बाबा मंदिर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी शक्ति सिंह के द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
इस अवसर पर गांव के सरपंच सतीश छौक्कर ने कहा कि कार्यकारी अधिकारी शक्ति सिंह से मांग की जाएगी कि यहां पर पहले जो सिक्योरिटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड काम कर रहे हैं उनको बदलवाने का कार्य किया जाए। सरपंच सतीश छौक्कर ने कुछ सिक्योरिटी गार्डों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुरानी कमेटी में कुछ सिक्योरिटी गार्ड ऐसे हैं जो भक्तों को दर्शन करवाने के लिए उनसे मिली भगत रखते हैं और कुछ सिक्योरिटी गार्ड ऐसे हैं जो भक्तों के साथ दुर्व्यवहार भी करते हैं, इसलिए किसी भी भक्त के मन को ठेस में पहुंचे और पुरानी सिक्योरिटी को बदलवाने का काम किया जाएगा, ताकि नई सिक्योरिटी को अपने हिसाब से चलाया जा सके।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?