हरियाणा के प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर और स्वामी ज्ञानानंद महाराज (रमेश चावला) के बीच का विवाद सोशल मीडिया पर गहरा गया है। मामले की शुरुआत 11 जून 2026 को हुई, जब पीपी कपूर ने अपने फेसबुक पेज पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अतीत और उनके बैकग्राउंड के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने जानकारी देने वाले को 1100 रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की थी। कपूर का आरोप है कि पोल खुलने के डर से अगले ही दिन यानी 12 जून को उन्हें फोन और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए जान से मारने की धमकियां मिलनी शुरू हो गईं।
धमकी का ऑडियो वायरल, ट्रोल आर्मी उतारने का आरोप
पीपी कपूर ने पीछे हटने के बजाय 14 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने खुद को मिली धमकी की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी कर दी। ऑडियो में कॉलर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने की बात कह रहा है।कपूर का आरोप है कि इस खुलासे के बाद स्वामी ज्ञानानंद के इशारे पर उनकी एक ऑनलाइन 'ट्रोल आर्मी' सक्रिय हो गई। सोशल मीडिया पर कपूर को 'देशद्रोही' और 'हिंदू विरोधी' बताते हुए झूठे पोस्टर वायरल किए गए, जिससे उनका चरित्र हनन करने की कोशिश की गई।
फेसबुक अकाउंट ब्लॉक होने और पुलिस की निष्क्रियता पर उठाए सवाल
इस विवाद में नया मोड़ तब आया जब 15 जून की सुबह पीपी कपूर का फेसबुक अकाउंट और आधिकारिक पेज भारत में ब्लॉक हो गया। कपूर ने आरोप लगाया कि राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर उनके सोशल मीडिया हैंडल्स को बंद कराया गया है। एक्टिविस्ट कपूर ने इस पूरी 'गुंडागर्दी और धमकी' के खिलाफ पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायत दी है। हालांकि, उनका दावा है कि पुख्ता सबूत और ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपने के बावजूद, बाबा के भारी प्रभाव के कारण पुलिस रमेश चावला उर्फ ज्ञानानंद महाराज और उनके करीबियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने या उन्हें गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
सरकारी खर्च पर विदेश दौरे का आरोप
पीपी कपूर ने अपने आरोपों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए यह भी कहा कि इन गंभीर मामलों और शिकायतों के बावजूद स्वामी ज्ञानानंद महाराज अपने सहयोगी सुरेश भसीन के साथ वर्तमान में जापान के दौरे पर हैं, जहाँ वे कथित तौर पर सरकारी खर्च और सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। कपूर ने साफ किया है कि वे इस तरह के हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं और सत्य के मार्ग पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?