हरियाणा के फतेहाबाद जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भट्टूकलां थाने के महिला डेस्क पर तैनात महिला एएसआई तलविंदर कौर और उनके लिए बिचौलिए का काम कर रही एक अन्य महिला कस्तूरी देवी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
₹2 लाख की डिमांड, ₹35 हजार में तय हुआ था सौदा
यह पूरा मामला एक शिकायत से जुड़ा हुआ है, जिसमें आपसी समझौते और कार्रवाई को रफा-दफा करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी। आरोपी महिला पुलिसकर्मी द्वारा पीड़ित पक्ष से मामले को सुलझाने के नाम पर ₹2,00,000 की भारी-भरकम राशि मांगी गई थी। आखिरकार दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद सौदा ₹35,000 में तय हुआ। लेडी एएसआई सीधे पैसे न लेकर अपनी महिला बिचौलिया कस्तूरी देवी के माध्यम से इस रिश्वत की रकम को वसूल रही थी।
एसीबी ने बिछाया जाल, रंगे हाथों दबोचा
पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने तुरंत हरकत में आते ही पूरा जाल बिछाया। योजना के मुताबिक, जैसे ही पीड़ित ने तय की गई ₹35,000 की राशि महिला बिचौलिया और एएसआई को सौंपी, पहले से ही मुस्तैद एसीबी की टीम ने दोनों को मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया। टीम ने रिश्वत के पैसे बरामद कर दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया।
आरोपियों से पूछताछ और आगामी कार्रवाई
एसीबी की टीम दोनों महिला आरोपियों को हिरासत में लेकर फतेहाबाद स्थित कार्यालय पहुंची है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसीबी के अधिकारी इस बात की गहनता से जांच कर रहे हैं कि इस रिश्वत कांड में थाने का कोई अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल था या नहीं।उल्लेखनीय है कि फतेहाबाद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे ठीक एक दिन पहले सोमवार को भी टोहाना के सदर थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को ₹35 हजार की घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया था।
बैक-टू-बैक कार्रवाई से महकमे में हड़कंप
सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एसीबी की इस बैक-टू-बैक कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को भट्टू थाने में त्रिलोक सिंह ने मध्यस्थता कर रही महिला कस्तूरी देवी को 35000 रुपए दिए तो एसीबी भी की टीम ने कस्तूरी देवी को मौके पर काबू कर लिया। इसके बाद कस्तूरी देवी के बयान और मौके की रिकॉर्डिंग के आधार पर महिला एएसआई तजिंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?