यमुनानगर पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अनोखे और शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया है जो साधु का भेष धारण कर नेशनल हाईवे पर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी की पहचान डेहा बस्ती निवासी अमीरचंद के रूप में हुई है, जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। आरोपी हाईवे पर बकायदा साधु का चोला पहनकर घूमता था ताकि कोई शक न करे। वह प्यास लगने का नाटक कर हवा में खाली बोतल लहराता और गाड़ियां रुकवाता था।गाड़ी रुकते ही वह राहगीरों को बातों में फंसाकर उनका ध्यान भटका देता था।
डॉक्टर की चेन झपटने के बाद आया रडार पर
मौका मिलते ही वह गले से सोने की चेन या कीमती सामान झपटकर अपनी बाइक से रफूचक्कर हो जाता था। यह शातिर स्नैचर हाल ही में तब पुलिस के रडार पर आया जब उसने एक डॉक्टर को अपना निशाना बनाया। डॉक्टर की गाड़ी को पानी मांगने के बहाने रुकवाकर आरोपी ने उनके गले से सोने की महंगी चेन झपट ली थी। इस बड़ी वारदात के बाद यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच स्पेशल सेल को सौंपी थी।
पुलिसिया कार्रवाई और बरामदगी
स्पेशल सेल की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर जाल बिछाकर आरोपी अमीरचंद को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली अपाचे मोटरसाइकिल, आईफोन 15 बरामद किया गया
कोर्ट ने भेजा रिमांड पर, खुलेंगे कई राज
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी अमीरचंद को अदालत में पेश किया। पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों और चोरी का सोना खरीदने वालों का पता लगाने के लिए कोर्ट से आरोपी की रिमांड मांगी थी। अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस को अंदेशा है कि रिमांड के दौरान आरोपी से हाईवे पर हुई कई अन्य बड़ी स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा हो सकता है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?