loader
The Haryana Story | फरीदाबाद सेक्टर-8 थाना के मालखाने से 'करोड़ों के हथियारों' गायब, 32 गायब हथियारों में विदेशी पिस्तौलें भी शामिल, मालखाना इंचार्ज ASI सस्पेंड

फरीदाबाद सेक्टर-8 थाना के मालखाने से 'करोड़ों के हथियारों' गायब, 32 गायब हथियारों में विदेशी पिस्तौलें भी शामिल, मालखाना इंचार्ज ASI सस्पेंड

गायब सामान में 12 लाख तक की कीमती विदेशी पिस्तौलें शामिल, ASI सस्पेंड, मुकदमा दर्ज

AI-Generated Images

फरीदाबाद के सेक्टर-8 थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी हो गए हैं, जिसके बाद पुलिस महकमे में भारी हड़कंप मच गया है। पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने इस गंभीर लापरवाही पर तुरंत एक्शन लेते हुए मामले में संलिप्त अप्रेंटिस (ट्रेनी) युवक द्वारा की गई चोरी के बाद, फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया है और क्राइम ब्रांच ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिए हैं। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके साथ ही आरोपी एएसआई के खिलाफ सेक्टर-8 थाने में चोरी का आपराधिक मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है।

कुल 32 लाइसेंसी हथियार गायब

सेक्टर-8 थाने के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार चोरी हो गए, चोरी हुए हथियारों में लाखों रुपये की कीमती विदेशी पिस्तौलें शामिल हैं। इन हथियारों की कीमत ₹2 लाख से लेकर ₹12 लाख तक आंकी गई है।उल्लेखनीय है कि आम लोगों ने इन हथियारों को थाने में इसलिए स्वतः जमा कराया था, ताकि उनके असलहे सुरक्षित रहें और जरूरत के अनुसार फिर वापस ले सकें। लेकिन, यहां तो पुलिस ने ही एक-एक कर इन हथियारों पर हाथ साफ कर दिया।

कैसे खुली पोल, हथियार गिरोह को बेचने की आशंका

रूटीन ऑडिट के दौरान शुरुआती जांच में 13 हथियारों के गायब होने की बात सामने आई थी। जब शक गहराया और मालखाने की बारीकी से दोबारा चेकिंग की गई, तो यह आंकड़ा बढ़कर 32 तक पहुंच गया। खुफिया सूत्रों के अनुसार, इन चोरी के हथियारों को राजस्थान, नोएडा और पूरे दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय अपराधियों या अवैध खरीदारों को बेचे जाने का गहरा संदेह है।

एक्शन में कमिश्नर: सख्त और गोपनीय जांच के आदेश गोपनीयता के निर्देश

मामले के तार बड़े नेटवर्क से जुड़े होने के कारण जांच को पूरी तरह गुप्त रखने और सूचना लीक न करने की सख्त हिदायत दी गई है। फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा है कि मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस की सुरक्षा में इस तरह की चूक कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी की इस घटना में जो भी अधिकारी या कर्मचारी संलिप्त पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और थानों में रखे माल की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Join The Conversation Opens in a new tab
×