अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-7018 की सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, क्योंकि उड़ान के दौरान 3 साल का एक बच्चा अचानक बेहोश हो गया था। पायलट की सूझबूझ और सूरत एयरपोर्ट की मुस्तैदी के कारण बच्चे को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उसकी जान बच सकी।
बच्चे की तबीयत अचानक अत्यधिक खराब हो गई और वह बेहोश हो गया
अहमदाबाद से मुंबई (नवी मुंबई) जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-7018 में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। हवा में उड़ान के दौरान एक 3 साल के बच्चे की तबीयत अचानक अत्यधिक खराब हो गई और वह बेहोश हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत मेडिकल इमरजेंसी घोषित की और विमान का मार्ग बदलकर सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
विमान में मौजूद थे 2 डॉक्टर, पर नहीं सुधरे हालात
यह घटना सोमवार शाम करीब 8:20 बजे की है, जब विमान हवा में था। 3 वर्षीय मासूम, जिसकी पहचान सौरभ के रूप में हुई है, अपनी मां के साथ यात्रा कर रहा था। अचानक बच्चे के बेहोश होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। केबिन क्रू ने तुरंत मदद के लिए अनाउंसमेंट की, जिसके बाद फ्लाइट में सफर कर रहे दो डॉक्टरों ने आगे आकर बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, इसके बावजूद बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
पायलट का त्वरित फैसला और सूरत एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
बच्चे की बिगड़ती हालत को देख पायलट ने समय गंवाए बिना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा और नजदीकी सूरत एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत मांगी। एटीसी से ग्रीन सिग्नल मिलते ही सूरत एयरपोर्ट पर 'इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल' एक्टिव कर दिया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), एयरपोर्ट की स्पेशल मेडिकल टीम और इंडिगो का ग्राउंड स्टाफ तुरंत रनवे पर तैनात हो गया।
रनवे पर ही डॉक्टरों की टीम
एम्बुलेंस और डॉक्टरों को रनवे पर बिल्कुल तैयार रखा गया ताकि विमान के लैंड होते ही बिना किसी देरी के इलाज शुरू किया जा सके। जैसे ही इंडिगो विमान ने सूरत एयरपोर्ट पर लैंड किया, मेडिकल टीम तुरंत विमान के अंदर दाखिल हुई। बच्चे को शुरुआती लाइफ सपोर्ट और फर्स्ट ऐड देने के बाद एयरपोर्ट पर तैयार खड़ी एम्बुलेंस से तुरंत सूरत के एक निजी अस्पताल (सनशाइन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
औपचारिकताएं पूरी कर मुंबई रवाना हुई फ्लाइट
बच्चे और उसकी मां को सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाने के बाद इंडिगो एयरलाइंस और सूरत एयरपोर्ट प्रशासन ने जरूरी तकनीकी और परिचालन संबंधी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद रात करीब 9:20 बजे इस विमान ने 72 यात्रियों के साथ दोबारा मुंबई के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इस आपातकालीन लैंडिंग की वजह से सूरत हवाई अड्डे पर अन्य उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। समय पर सही फैसला लेने के लिए यात्री और आम लोग इंडिगो के पायलट और ग्राउंड स्टाफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?