हरियाणा के हिसार के अर्बन एस्टेट थाने के लॉकअप में 30 वर्षीय युवक सुनील कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस मृतक युवक को उसकी पत्नी के साथ हुए झगड़े और मारपीट की शिकायत पर हिरासत में लेकर आई थी, लेकिन अगली ही सुबह वह हवालात के भीतर मृत अवस्था में पाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) राजीव कुमार समेत तमाम आला अधिकारी और फोरेंसिक टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं।
टीम मामले ही गहनता से जांच कर रही
30 वर्षीय सुनील चौधरी, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जालौन (सिरसा गांव) का निवासी था और हिसार की मछली मार्केट में 'बाबा चिकन कॉर्नर' चलाता था। पत्नी संध्या के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया था हिसार का अर्बन एस्टेट पुलिस थाना, जहां बुधवार सुबह युवक मृत पाया गया। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) राजीव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सुनील कुमार और सीन ऑफ क्राइम (फोरेंसिक) की टीम मामले ही गहनता से जांच कर रही है।
शिकायत के चंद घंटों बाद हवालात में तोड़ा दम
पुलिस से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जालौन का रहने वाला सुनील हिसार में अपनी पत्नी संध्या के साथ रहता था। मंगलवार को उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि सुनील उसके साथ गंभीर मारपीट कर रहा है, जिससे उसका हाथ भी टूट गया है। पत्नी की शिकायत के आधार पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार शाम को सुनील को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसका सामान्य मेडिकल परीक्षण कराया गया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 172 बी-2 के तहत उसे थाने के लॉकअप में बंद कर दिया गया। लेकिन बुधवार सुबह जब पुलिसकर्मियों ने लॉकअप का मुआयना किया, तो सुनील अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
CJM ने खुद संभाली कमान, बैरक और CCTV की हुई सघन जांच
कस्टडी में हुई इस मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की न्यायिक जांच के लिए तुरंत चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) राजीव कुमार को मौके पर बुलाया गया। जब तक सीजेएम और फोरेंसिक टीम मौके पर नहीं पहुंची, तब तक शव को लॉकअप के अंदर ही सुरक्षित रखा गया था।बैरक की सुविधाओं की जांच: सीजेएम राजीव कुमार ने अर्बन एस्टेट थाने के भीतर करीब एक घंटे तक गहन जांच की। उन्होंने बैरक में वेंटिलेशन, उमस की स्थिति और पानी की व्यवस्था को बारीकी से देखा। एसएचओ ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते हवालातियों के लिए कूलर का प्रबंध किया गया था।
CCTV फुटेज खंगाली गई, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
जांच टीम ने थाने और बैरक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लेकर रात भर की गतिविधियों को चेक किया। सीन ऑफ क्राइम (FSL) की टीम ने लॉकअप के अंदर और बाहर, दोनों ही हिस्सों से उंगलियों के निशान और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
साथी हवालातियों ने क्या देखा?
सुनील को जिस बैरक में रखा गया था, उसमें उसके साथ दो अन्य हवालाती भी बंद थे। सीजेएम और पुलिस अधिकारियों ने इन दोनों सह-कैदियों के बयान भी दर्ज किए हैं।दो रात के समय करीब 3:30 बजे सुनील सामान्य रूप से उठा और बाथरूम गया था। वहां से वापस आकर वह अपनी जगह पर लेट गया और सो गया। सुबह जब उन्होंने सुनील को जगाने की कोशिश की, तो शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी।
पोस्टमॉर्टम और विसरा जांच से खुलेगा मौत का असली राज
सीजेएम राजीव कुमार की मौजूदगी में मृतक की पत्नी संध्या और परिवार के अन्य सदस्यों के आधिकारिक बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्रशासनिक और न्यायिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद शव को लॉकअप से बाहर निकालकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज/सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और विसरा जांच के परिणाम आने के बाद ही मौत की असल वजह जैसे कि हार्ट अटैक, कोई आंतरिक बीमारी या अन्य कारण पूरी तरह से साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेट हर संभावित एंगल से मामले की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं।
थाना प्रभारी बोले- जांच कर रहे
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि हवालात में बंद सुनील कुमार की मौत हो गई है। मंगलवार रात उसका मेडिकल कराने के बाद उसे लॉकअप में रखा गया था। बुधवार सुबह वह मृत मिला। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?