हरियाणा के पानीपत जिले के बबैल रोड पर स्थित शिव फ्यूल (इंडियन ऑयल) पेट्रोल पंप पर देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए 7 नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप को बंधक बनाकर डकैती की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन नरेश कुमार निवासी बबैल ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात करीब 12:10 बजे पंप के ऑफिस के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था। इसी दौरान राजाखेड़ी रोड की तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर रुकी।
पिस्तौल की बट से किया हमला, तोड़ डाला iPhone-15
नरेश जैसे ही तेल डालने के लिए गाड़ी के पास पहुंचा, कार से मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे 6 से 7 नकाबपोश युवक नीचे उतरे और उसे बंधक बना लिया। बदमाशों ने सेल्समैन नरेश के हाथ में मौजूद उसका कीमती आईफोन-15 छीनकर जमीन पर पटक कर तोड़ दिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके। जब सेल्समैन ने विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पिस्तौल की बटों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।
CCTV का रुख बदला और गल्ला साफ किया
बदमाश घायल सेल्समैन को घसीटते हुए पेट्रोल पंप के ऑफिस के अंदर ले गए। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा को बदमाशों ने हाथ से ऊपर की तरफ मोड़ दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद उन्होंने ऑफिस के कैश बॉक्स को खंगाला और उसमें रखे करीब 1 लाख 25 हजार रुपए की नकदी लूट ली।
एलईडी स्क्रीन को भी तोड़ दिया
जाते-जाते बदमाशों ने ऑफिस में लगी एलईडी स्क्रीन को भी तोड़ दिया। खुद मशीन चलाकर गाड़ी की टंकी की 'फुल' लूटपाट करने के बाद बदमाशों की दुस्साहस यहीं नहीं रुकी। वे पेट्रोल पंप की मशीन के पास पहुंचे और खुद ही नोजल उठाकर अपनी स्विफ्ट कार की तेल टंकी को पूरी तरह फुल किया। तेल चोरी करने के बाद सभी बदमाश कार में सवार होकर गांव राजाखेड़ी की तरफ तेजी से फरार हो गए।
मालिक सो रहे थे पीछे, पुलिस जांच में जुटी
वारदात के समय पेट्रोल पंप के मालिक राकेश कुमार ऑफिस के पीछे बने एक कमरे में सो रहे थे। बदमाशों के भागने के बाद घायल सेल्समैन ने किसी तरह मालिक को जगाया और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को फोन किया गया। सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन नरेश कुमार को इलाज के लिए पानीपत के आर्टिओज़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और डकैती की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार के नंबर व आरोपियों के हुलिए को खंगाला जा रहा है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?