करनाल के कोहंड गांव में तैनात सरकारी शिक्षक और बीएलओ प्रदीप कुमार शर्मा, जो सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गए थे, वह सुरक्षित मिल गए हैं। वह अधिकारियों के तनाव और सुसाइड नोट छोड़ने के बाद करनाल के ही अपने चाचा के घर चले गए थे। जानकारी मुताबिक प्रदीप कुमार शर्मा (53 वर्ष) करनाल की दयाल सिंह कॉलोनी के रहने वाले हैं और कोहंड गांव के सरकारी स्कूल में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर हैं।
अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप
एसआईआर ड्यूटी के मानसिक दबाव के कारण वह लापता हुए थे, लेकिन बाद में पुलिस जांच में वह अपने चाचा के घर सकुशल मिल गए। प्रदीप कुमार ने गायब होने से ठीक पहले सुबह करीब 8:45 बजे घरौंडा के शिक्षकों और अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक सुसाइड नोट शेयर किया था। इसमें उन्होंने घरौंडा के एसडीएम, तहसीलदार और सुपरवाइजर जितेंद्र पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए।
अधिकारियों ने मीटिंग में उन्हें नौकरी सिखाने की धमकी दी थी
नोट में लिखा था कि अधिकारियों ने मीटिंग में उन्हें नौकरी सिखाने की धमकी दी थी, जिसका दबाव वह इस उम्र में सहन नहीं कर पा रहे हैं।गाड़ी और मोबाइल की बरामदगी: प्रदीप कुमार शुक्रवार सुबह घर से निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे उनकी कार करनाल के सेक्टर-9 में एक कॉन्वेंट स्कूल के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर तलाशी ली, जिसमें से दो मोबाइल फोन बरामद हुए थे।
लापता होने के दौरान का घटनाक्रम
जांच में सामने आया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डालने के बाद वे सुबह 9:41 बजे करनाल पोस्ट ऑफिस गए थे, क्योंकि वह इस सुसाइड नोट को डीसी या एसडीएम को स्पीड पोस्ट करना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने दोपहर 12 बजे श्री भृगु कपाली दरबार में मत्था टेका और फिर अपने चाचा के घर चले गए थे। इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। दूसरी ओर, घरौंडा के तहसीलदार अरविंद यादव ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि प्रदीप कुमार का एसआईआर वर्क पूरा नहीं था और वे काम से बचने के लिए बहाने बना रहे थे। फिलहाल शिक्षक के सकुशल मिल जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?