loader
The Haryana Story | ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस, फेसबुक पोस्ट पर आया धमकी भरा कमेंट

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस, फेसबुक पोस्ट पर आया धमकी भरा कमेंट

सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी

AI-Generated Images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है, जिसकी जांच ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने शुरू कर दी है। यह ऑनलाइन धमकी मेलबर्न में आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को लेकर फेसबुक पर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और संदिग्ध सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े आईपी एड्रेस को भी ट्रेस कर लिया है।

बेहतर होगा कि कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत बंद रहे, वरना...!!

यह मामला तब सामने आया जब मेलबर्न में 9 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले 'मेलबर्न मीट्स मोदी' (Melbourne Meets Modi) कम्युनिटी इवेंट को प्रमोट करने वाली एक फेसबुक पोस्ट पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, 'अबू मुस्तफा' (Abu Mustafa) नाम के एक फेसबुक अकाउंट से कमेंट सेक्शन में लिखा गया "बेहतर होगा कि कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम की छत बंद रहे, वरना वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आ रहे हैं।"

ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) ने संभाली कमान, IP एड्रेस की पहचान

ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को जैसे ही इस पोस्ट की जानकारी दी गई, उन्होंने तुरंत एक्शन लिया। शुरुआती तकनीकी जांच में पुलिस ने इस विवादित कमेंट को पोस्ट करने वाले संदिग्ध के आईपी (IP) एड्रेस को ट्रेस कर लिया है। पुलिस अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह टिप्पणी किसने और किस मंशा से की है, और क्या इसमें किसी आपराधिक कानून का उल्लंघन हुआ है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

मार्वल स्टेडियम में होना है भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहने वाले हैं, जो उनकी तीन देशों इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा का एक अहम हिस्सा है।मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर वहां के भारतीय समुदाय में भारी उत्साह है और इसके लिए 30 हजार से ज्यादा लोग पंजीकरण करा चुके हैं।

हाई-लेवल सुरक्षा अलर्ट

धमकी के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस, स्थानीय राज्य पुलिस और विशेष सुरक्षा इकाइयां मिलकर काम कर रही हैं।

Join The Conversation Opens in a new tab
×