भारतीय रेलवे ने देश की पहली अत्याधुनिक और प्रदूषण मुक्त हाइड्रोजन ट्रेन को पटरी पर उतारने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस ऐतिहासिक परियोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए दिल्ली डिवीजन के डीआरएम पुष्पेश त्रिपाठी ने प्रशासनिक व रेलवे अधिकारियों की टीम के साथ जींद जंक्शन का सघन निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि ट्रायल प्रक्रिया पूरी होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित कर सकते हैं।
जींद जंक्शन पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा
डीआरएम ने पूरी टीम के साथ स्टेशन परिसर, नवनिर्मित हाइड्रोजन प्लांट और स्टेडियम स्थित हेलीपैड का बारीकी से जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी पहलुओं और यात्री सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एडवांस स्टेज' में पहुंचा ट्रायल
सोनीपत-जींद रूट पर ट्रेन का स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। भविष्य के सभी विकल्प खुले रखने के लिए दिल्ली-सोनीपत और जींद-दिल्ली जैसे अन्य ट्रैक पर भी लगातार परीक्षण किए जा रहे हैं।
टाइमलाइन और आरडीएसओ का अप्रूवल, 10-12 दिनों का लक्ष्य
डीआरएम ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि अगले 10 से 12 दिनों के भीतर ट्रायल की पूरी प्रक्रिया को समाप्त कर लिया जाएगा।1ट्रेन का मुख्य मुकाबला इसकी गति से है। 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले इस हाई-स्पीड ट्रायल की अंतिम सफलता की मुहर 'आरडीएसओ' (अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन) की रिपोर्ट के बाद लगेगी। जैसे ही आरडीएसओ से सुरक्षा और तकनीकी मानकों का अप्रूवल मिलेगा, देश की इस पहली ग्रीन-ट्रेन का नियमित कमर्शियल परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह ट्रेन भारतीय रेलवे के इतिहास में इको फ्रेंडली सफर की दिशा में एक बड़ा गेमचेंजर साबित होने वाली है।
फिलहाल कोई आधिकारिक शेड्यूल या टेंटेटिव प्रोग्राम नहीं आया
स्टेडियम में हेलीपैड के निरीक्षण को लेकर पूछे गए सवाल पर डीआरएम ने स्पष्ट किया कि फिलहाल कोई आधिकारिक शेड्यूल या टेंटेटिव प्रोग्राम नहीं आया है। लेकिन, चूंकि यह देश का एक बेहद प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट है, इसलिए संभावना है कि निकट भविष्य में कोई बड़ा वीवीआईपी इसका उद्घाटन करे। रेलवे अपनी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर रहा है ताकि जिस दिन भी उद्घाटन की तारीख मुकर्रर हो, ट्रेन जनता के लिए तैयार मिले। डीआरएम ने जींद जंक्शन पर 'अमृत भारत योजना' के तहत हुए विकास कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि स्टेशन के साथ-साथ हाइड्रोजन फिलिंग प्लांट का ढांचा बेहद शानदार बनकर तैयार हुआ है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?