loader
The Haryana Story | लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे बदमाश, बड़ी वारदात की थी साजिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो इनामी शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर, अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे बदमाश, बड़ी वारदात की थी साजिश

दोनों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था

हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान रविवार को बालौर बाईपास के पास एक बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कुख्यात शूटरों को मार गिराया गया है। दोनों शूटर पिछले महीने (11 जून) हांसी में हुए प्रसिद्ध जिम ऑपरेटर कपिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे। वारदात के बाद से ही पुलिस की टीमें इनकी तलाश में जुटी हुई थीं। दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस स्पेशल सेल और बहादुरगढ़ एसटीएफ की टीमों को बदमाशों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर दोनों टीमों ने बालौर बाईपास के पास संयुक्त घेराबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

दोनों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था

मुठभेड़ में ढेर हुए बदमाशों में पहला हिसार के टिब्बा दानाशेर का निवासी प्रवेश और दूसरा जाखोड़ खेड़ा का निवासी हिंमाशु था। दोनों बदमाश पिछले महीने (11 जून) हांसी में हुए प्रसिद्ध जिम ऑपरेटर कपिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी थे और दोनों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस स्पेशल सेल और बहादुरगढ़ एसटीएफ की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर इस संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।बड़ी वारदात की थी साजिश: एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण के मुताबिक, दोनों शूटर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे और बहादुरगढ़ क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

ताबड़तोड़ फायरिंग और एनकाउंटर का घटनाक्रम

पुलिस को देख चलाई गोलियां: जैसे ही संयुक्त पुलिस टीमों ने बालौर बाईपास के पास बदमाशों को घेरने की कोशिश की, बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच आत्मरक्षार्थ हुई इस मुठभेड़ में करीब 12 से 13 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों शूटर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, एक कांस्टेबल घायल

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने सीधे पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर गोलियां दागीं। बदमाशों की गोलियां 4 पुलिस कर्मचारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई। फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

कपिल जिम ऑपरेटर मर्डर केस

जून महीने में हांसी में जिम संचालक कपिल की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। तभी से ये दोनों शूटर पुलिस के रडार पर थे। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार की संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ 'जीरो-टॉलरेंस' नीति के तहत की गई है। एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण के मुताबिक, मुठभेड़ में ढेर हुए दोनों शूटर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। वे बहादुरगढ़ क्षेत्र में मौजूद रहकर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।

Join The Conversation Opens in a new tab
×