हिसार के राजगुरु मार्केट स्थित कल्पना स्वीट्स (मिठाई की दुकान) में सामान ले जाने वाली गुड्स लिफ्ट में फंसकर एक हलवाई की गर्दन धड़ से अलग हो गई। मृतक की पहचान गांव कुंभा खेड़ा निवासी जसबीर (जयवीर) के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 31 वर्ष थी। यह हादसा 12 जुलाई यानी आज सुबह करीब 6 बजे हुआ। जसबीर शनिवार रात को किसी से मिलने दुकान पर आया था और देर होने के कारण वहीं सो गया था।
सुबह उसे सामान लेकर ऊपर जाने के लिए कहा गया। वह गुड्स लिफ्ट के जरिए सामान लेकर दूसरी मंजिल पर जा रहा था। जैसे ही लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर पहुंची, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से जसबीर की गर्दन लिफ्ट के मैकेनिज्म में फंस गई। लिफ्ट चलने पर अचानक लगे तेज झटके के कारण उसकी गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई। उसका सिर नीचे लिफ्ट के तारों (वायर्स) में अटक गया और धड़ लिफ्ट के अंदर ही गिर गया।इस खौफनाक हादसे के बाद पूरी राजगुरु मार्केट में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?
मृतक जसबीर दुकान की दूसरी मंजिल से सामान नीचे लाने के लिए मालवाहक लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहा था। लिफ्ट के अचानक चालू होने या उसमें तेज झटका लगने के कारण जसबीर का संतुलन बिगड़ गया और उसकी गर्दन लिफ्ट के मैकेनिज्म (लोहे के तारों) के बीच में फंस गई। लिफ्ट का दबाव और झटका इतना जोरदार था कि जसबीर की गर्दन कटकर कई फीट दूर तारों पर ही लटक गई, जबकि उसका धड़ लिफ्ट के केबिन के अंदर गिर गया।
पहली बार आया था दुकान पर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसबीर इस दुकान पर पहली बार काम के सिलसिले में आया था और पहली ही बार में वह इस जानलेवा हादसे का शिकार हो गया, जो हिसार जिले के खुम्बा खेड़ा गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही जसबीर के परिजन और ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचे। जसबीर के पिता ने स्वीट शॉप के मालिकों और प्रबंधन पर सीधा आरोप लगाया कि उनके बेटे का दुकान के अंदर मर्डर किया गया है।
उच्च स्तरीय जांच की मांग
परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं है। उन्होंने इस पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराने तथा दोषियों को सख्त सजा देने की मांग उठाई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत राजगुरु मार्केट स्थित स्वीट शॉप पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच संभाल रहीं डीएसपी प्रिया शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रारंभिक छानबीन और लिफ्ट की स्थिति को देखने से यह पहली नजर में एक 'दुखद हादसा' प्रतीत हो रहा है।
हर एंगल से जांच जारी
पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए मर्डर के आरोपों को भी खारिज नहीं किया जा रहा है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मौत के सही कारणों का पुख्ता खुलासा हो सके। यह घटना व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से बिना सुरक्षा मानकों के चलाई जा रही 'जुगाड़ू लिफ्ट' और लिफ्ट सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर भी एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करती है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?