loader
The Haryana Story | 'सतलुज' फिल्म की रिलीज पर हाईकोर्ट का सुनवाई से इनकार; वीरेश शांडिल्य ने बताया पंजाब की शांति के लिए बड़ा कदम

'सतलुज' फिल्म की रिलीज पर हाईकोर्ट का सुनवाई से इनकार; वीरेश शांडिल्य ने बताया पंजाब की शांति के लिए बड़ा कदम

यह फिल्म मानव अधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित बताई जा रही

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने शुक्रवार को पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की विवादित फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से मना कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ता को किसी भी तरह की अंतरिम राहत देने से साफ मना करते हुए मामले को सुनने से इनकार कर दिया। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य इस फिल्म का शुरू से ही कड़ा विरोध कर रहे हैं। शांडिल्य ने कहा कि हाईकोर्ट का यह फैसला पंजाब के मौजूदा माहौल को सुरक्षित रखने और राज्य को अमन-चैन की तरफ आगे बढ़ाने का काम करेगा।

क्यों हो रहा है फिल्म का विरोध?

उल्लेखनीय है कि यह फिल्म मानव अधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित बताई जा रही है, जिसे लेकर संगठन का मानना है कि इसके प्रदर्शन से पंजाब की कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है।

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि यदि दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज पंजाब में आतंकवाद फैलाने की साजिश है यदि केंद्र सरकार ने इस फिल्म पर लगाए रोक को हटाया तो उनका संगठन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगा। वीरेश शांडिल्य ने कहा इससे पहले भी 2004 व 2008 में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हव्वारा व परमजीत सिंह भ्यौरा के खिलाफ पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।

पाकिस्तान की सोची समझी साजिश

वीरेश शांडिल्य ने कहा सतलुज फिल्म की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने इंकार कर पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ की नहीं बल्कि पूरे देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया और संविधान को संरक्षण दिया। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा सतलुज फिल्म पंजाब मे आतंकवाद लाने की विदेशों ताकतों की और पाकिस्तान की सोची समझी साजिश है और पंजाब में हिन्दू सिख भाईचारे को लड़वाने के लिए इस फिल्म को खालीस्तानी व कट्टरपंथी पंजाब में सतलुज फिल्म चलवाना चाहते हैं लेकिन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया खालीस्तानियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा।

Join The Conversation Opens in a new tab
×