हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ रतिया क्षेत्र के गांव खूनन में एक मानसिक रूप से परेशान पिता ने अपनी 5 वर्षीय मासूम बेटी गुरुनिवास कौर को भाखड़ा नहर में फेंक दिया। घटना के कुछ घंटों बाद बच्ची का शव रतिया से करीब 25 किलोमीटर दूर पंजाब के मानसा जिले के फतेहपुर गांव से बरामद कर लिया गया है।
स्कूल से कराई छुट्टी, नहर में दिया धक्का
बुधवार, 22 जुलाई दोपहर करीब 10:30 बजे आरोपी किसान गुरप्रीत सिंह रतिया के बहबलपुर स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल पहुंचा और अपनी 5 वर्षीय बेटी गुरुनिवास कौर की छुट्टी करवाकर साथ ले गया। सुबह करीब 11:30 बजे वह रोझवाली के पुल के पास भाखड़ा नहर किनारे पहुंचा और मासूम बेटी को नहर के तेज बहाव में धक्का दे दिया।
पत्नी को खुद दी जानकारी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुरप्रीत अकेला घर लौटा और अपनी पत्नी को खुद बताया कि उसने बेटी को नहर में फेंक दिया है, जिसके बाद घर और गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नहर किनारे खोजबीन शुरू की और मामले की सूचना डायल 112 के जरिए पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई।
पंजाब के मानसा में मिला शव
काफी तलाश के बाद दोपहर करीब 3:00 बजे बच्ची का शव घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर पंजाब के मानसा जिले के फतेहपुर गांव के पास नहर में तैरता मिला, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार, 33 वर्षीय आरोपी गुरप्रीत सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी करता है और पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव से जूझ रहा था। उसका हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है।
एक बेटी की पहले ही हो चुकी है मौत
गुरप्रीत की तीन बेटियां थीं, जिनमें से उसकी दूसरी बेटी की पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जिसके बाद से वह और अधिक डिप्रेशन में रहने लगा था। मानसा पुलिस द्वारा शव की पहचान किए जाने के बाद बच्ची के शव को वापस रतिया लाया जा रहा है। रतिया सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने पुष्टि की है कि बच्ची का शव बरामद हो चुका है। पुलिस टीम और गोताखोरों को तुरंत काम पर लगाया गया था। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस मृतका के परिजनों और मां के बयान दर्ज कर रही है, जिसके आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और केस दर्ज किया जा रहा है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?