हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत किसानों का प्रदर्शन शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। हालांकि किसानों का दिल्ली कूच टला हुआ है और इसी बीच किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का बयान सामने आ रहा है कि किसान संगठनों ने दिल्ली कूच का फैसला अगले और 5 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। पंधेर का कहना है कि इस मामले में 29 फरवरी को ही आगामी निर्णय लिया जाएगा।
शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च करने का फैसला
वहीं किसान संगठनों की ओर से शनिवार को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च करने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि खनौरी बॉर्डर पर पंजाब के बठिंडा के युवा किसान शुभकरण की मौत के बाद उनके शव का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। पंजाब सरकार की ओर से मृतक किसान के परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा और बहन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
शुभकरण की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने मांग
वहीं अब किसान संगठनों और परिवार की मांग है कि पंजाब पुलिस युवा किसान शुभकरण की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल का कहना है कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी, तब तक युवा किसान शुभकरण के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ शुभकरण का परिवार भी मौजूद रहा।
शुक्रवार को किसानों की ओर से मनाया गया काला दिवस
उल्लेखनीय है कि किसान आंदोलन के दौरान खनौरी-दात्तासिंह वाला बॉर्डर पर टकराव के दौरान युवा किसान शुभकरण की मौत के विरोध में शुक्रवार को हरियाणा और पंजाब में किसानों की ओर से काला दिवस मनाया गया। इस दौरान किसानों ने जगह-जगह धरने दिए और काले झंडे लेकर रोष मार्च भी निकाला। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पुतले जलाकर रोष प्रकट किया। साथ ही प्रतिष्ठानों और वाहनों पर काले झंडे लगाए गए।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?