शहर की डाबर कॉलोनी में एक घर के पास कोबरा जैसा दिखाई देने वाला सांप मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद करीब 3 से 4 फीट लंबे सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी की गई। गौ रक्षा दल भिवानी के प्रधान संजय परमार ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि डाबर कॉलोनी में एक कोबरा सांप दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही टीम के सदस्य रविंद्र और कुकी परमार मौके पर पहुंचे। जांच करने पर सामने आया कि यह कोबरा नहीं, बल्कि ब्लैक हेडेड रॉयल स्नेक बताया गया।
काले रंग के कारण कोबरा समझ बैठे लोग
संजय परमार के अनुसार, इस सांप का रंग काला होने के कारण यह देखने में कोबरा जैसा लग रहा था। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर पहचान किए गए इस सांप में कोबरा जैसी कुछ बाहरी समानताएं दिखाई देती हैं, लेकिन यह कोबरा नहीं है। टीम के अनुसार, यह सांप विषैला नहीं बताया गया और कोबरा की तरह फन उठाने वाला भी नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि हर काले रंग का सांप कोबरा नहीं होता। सांप दिखाई देने पर घबराने या उसे मारने के बजाय विशेषज्ञों या संबंधित विभाग को सूचना देकर उसका सुरक्षित रेस्क्यू करवाना चाहिए।
लोगों से सांप को न मारने की अपील
संजय परमार ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि सांप भी पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें बचाना जरूरी है। किसी इलाके में सांप मिलने पर डायल 112 के माध्यम से संबंधित वन्यजीव/वन विभाग से सहायता मांगी जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की मदद भी ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि डाबर कॉलोनी से रेस्क्यू किए गए सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। गौ रक्षा दल का कहना है कि उनकी टीम को जब भी किसी जीव के संकट में होने की सूचना मिलती है, वे उसे सुरक्षित बचाने के लिए मौके पर पहुंचने का प्रयास करते हैं।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?