चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को शुक्रवार, 25 सितंबर को बम से उड़ाने की धमकी भरी कॉल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं। हाई कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रिपोर्टों के अनुसार, धमकी एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से फोन कॉल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की PCR गाड़ियां, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया।
कोर्ट परिसर की गहन तलाशी शुरू
इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा टीमों ने हाई कोर्ट परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी। सुरक्षा टीमों ने परिसर में संदिग्ध वस्तुओं और वाहनों की जांच की। एहतियात के तौर पर हाई कोर्ट के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां धमकी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कर रही हैं। फिलहाल धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान और कॉल के स्रोत को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
एक दिन पहले पंचकूला जिला अदालत और कुछ स्कूलों धमकी वाले ई-मेल मिले थे
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले, 24 सितंबर को पंचकूला जिला अदालत और कुछ स्कूलों को भी बम धमकी वाले ई-मेल मिले थे। पंचकूला जिला अदालत में पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी अभियान चलाया था, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। पुलिस ई-मेल के स्रोत की जांच कर रही है। फिलहाल पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को मिली धमकी के मामले में सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं और धमकी की सत्यता तथा इसके पीछे मौजूद व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी कॉलर की पहचान या किसी विस्फोटक के बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई है।
related
खतरे में जिंदगियां: अवैध पटाखा गोदाम में धमाके से हिलीं कईं मकानों की नींव, मलबे की चपेट में आई बच्ची
अमर हुआ खाकी का फर्ज: ब्रेन डेड होने के बाद भी कुलदीप ने निभाया 'रक्षक' का धर्म, अंगदान की पेश की मिसाल
आबादी के करीब मंडराया तेंदुआ, शिकार मुंह में दबोचे दिखा, प्रतापनगर के मांडेवाला गऊशाला क्षेत्र में दहशत
Latest stories
CISF की जांबाज खिलाड़ी ने चीन में गाड़ा जीत का झंडा, रितु श्योराण की कप्तानी में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
पानीपत के 35 गांवों की बदलेगी सूरत, 'मास्टर प्लान' तैयार, जानिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 'मिशन विलेज'
फिरोजपुर झिरका में सीवर की जहरीली गैस ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी, ठेकेदार फरार, जिम्मेदार कौन?